Coronavirus: महाराष्ट्र में कोरोना के 66191 नए मामले, मुंबई में लगातार दूसरे दिन मामलों में कमी

Coronavirus महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 66191 नए मामले सामने आए 61450 डिस्चार्ज हुए और 832 लोगों की मौतें हुईं हैं। सक्रिय मामले 698354 हैं। कुल 3530060 डिस्चार्ज हुए। कोरोना से अब तक कुल 64760 मौतें हुई हैं।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Sun, 25 Apr 2021 08:28 PM (IST) Updated:Sun, 25 Apr 2021 09:13 PM (IST)
Coronavirus: महाराष्ट्र में कोरोना के 66191 नए मामले, मुंबई में लगातार दूसरे दिन मामलों में कमी
मुंबई में कोरोना के 5542 नए मामले और नागपुर में 87 मौतें। फाइल फोटो

मुंबई, एएनआइ। Coronavirus: महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 66191 नए मामले सामने आए, 61450 डिस्चार्ज हुए और 832 मौतें हुईं हैं। सक्रिय मामले 6,98,354 हैं। कुल 35,30,060 डिस्चार्ज हुए। कोरोना से अब तक कुल 64,760 मौतें हुई हैं। वहीं, मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5542 नए मामले सामने आए हैं। 8478 लोग डिस्चार्ज हुए और 64 लोगों की मौत हुई है। सक्रिय मामले 75,740 हैं। कुल 5,37,711 डिस्चार्ज हुए। कोरोना से 12,783 की मौत हुई है। इधर, नागपुर जिले में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7771 नए मामले सामने आए, 5130 रिकवर हुए और 87 मौतें हुईं हैं। कुल मामले 3,74,188 हैं। कुल 2,89,696 रिकवर हुए। सक्रिय मामले 77,556 हैं। कोरोना से 6,936 की मौत हुई है।

मुंबई में लगातार दूसरे दिन मामलों में कमी

प्रेट्र के मुताबिक, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना के नए मामलों में लगातार दूसरे दिन कमी देखी गई। रविवार को 5,542 नए मामले दर्ज किए गए, जो अप्रैल माह में अब तक की सबसे कम संख्या है। यह लगातार दूसरा ऐसा दिन है जब नए मामलों में गिरावट देखी गई। शनिवार को 5,888 नए मामले आए थे। इसके साथ ही मुंबई में अब तक 6,27,651 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 31 मार्च को, मुंबई में 5,394 नए मामले दर्ज किए गए थे। लेकिन अगले दिन यह आंकड़ा 8,000 से अधिक हो गया। 12 अप्रैल के बाद दूसरी बार ऐसा हुआ कि दैनिक मामलों की संख्या 7,000 से कम है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अनुसार, रविवार को कोरोना से मुंबई में 64 लोगों की जान चली गई। इनमें 28 महिलाएं थीं। इन मौतों के साथ मुंबई में अब तक 12,783 लोग कोरोना से अपने प्राण गंवा चुके हैं। फिलहाल यहां 75,740 सक्रिय मामले हैं। मुंबई की ठीक होने की दर 86 फीसद है। रविवार को 8,478 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। बीते 24 घंटों में 40,298 नमूनों की जांच की गई। 

इससे पहले शनिवार को महाराष्ट्र में कोरोना के 67160 नए मामले सामने आए, 63818 डिस्चार्ज हुए और 676 मौतें हुईं हैं। सक्रिय मामले 6,94,480 हैं। कोरोना से 63928 की मौत हुई है। कुल मामले 42,28,836 हैं। कुल 34,68,610 रिकवर हुए है। वहीं, मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5888 नए मामले सामने आए, 71 मौतें हुईं और 8549 रिकवर हुए। कुल मामले 6,22,109 हैं। इधर, नागपुर पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7999 नए मामले सामने आए, 6264 रिकवर हुए और 82 मौतें हुईं हैं। कुल मामले 3,66,417 हैं। कुल 2,84,566 रिकवर हुए। सक्रिय मामले 75,002 हैं। कोरोना से 6,849 की मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वहीं, कई जिलों में भी नित नए मामले सामने आ रहे हैं।

इससे पहले शुक्रवार को महाराष्ट्र में कोरोना के 66836 नए मामले सामने आए, 74045 रिकवर हुए और 773 मौतें हुई हैं। सक्रिय मामले 6,91,851 हैं। कुल मामले 41,61,676। कुल 34,04,792 रिकवर हुए। कोरोना से 63,252 की मौत हुई है। इधर, मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7221 नए मामले सामने आए, 9541 रिकवर हुए और 72 मौतें हुईं हैं। वहीं, नागपुर जिले में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7485 नए मामले सामने आए, 6531 रिकवर हुए और 82 मौतें हुईं हैं। कुल मामले 3,58,418 हैं। कुल 2,78,302 रिकवर हुए। कोरोना से 6767 की मौत हुई है। सक्रिय मामले 73,349 हैं। प्रदेश के कई जिलों में कोरोना के नित नए मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच, पुणे जिले में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9810 नए मामले सामने आए, 137 की मौत हुई और 10310 रिकवर हुए। सक्रिय मामले 1,01,279 हैं। कुल मामले 7,73,004 हैं। कुल 6,59,875 रिकवर हुए। कोरोना से 12,019 की मौत हो चुकी है।

chat bot
आपका साथी