Lockdown: उद्धव ठाकरे ने मुंबई में भारी वाहनों के आवागमन पर चिंता जताई, सख्त लॉकडाउन की दी चेतावनी

Lockdown उद्धव ठाकरे ने सोमवार को मुंबई में भारी वाहनों के आवागमन पर चिंता व्यक्त की है। साथ ही चेतावनी दी कि अगर ऐसी स्थिति बनी रही तो लॉकडाउन जैसे प्रतिबंधों को और सख्त किया जाएगा। उद्धव ने रविवार देर रात 15 जून तक लॉकडाउन का एलान कर चुके हैं।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Mon, 31 May 2021 05:20 PM (IST) Updated:Mon, 31 May 2021 05:20 PM (IST)
Lockdown: उद्धव ठाकरे ने मुंबई में भारी वाहनों के आवागमन पर चिंता जताई, सख्त लॉकडाउन की दी चेतावनी
उद्धव ठाकरे ने मुंबई में भारी वाहनों के आवागमन पर चिंता जताई, सख्त लॉकडाउन की दी चेतावनी। फाइल फोटो

मुंबई, प्रेट्र। महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने सोमवार को मुंबई में भारी वाहनों के आवागमन पर चिंता व्यक्त की है। साथ ही, चेतावनी दी कि अगर ऐसी स्थिति बनी रही तो लॉकडाउन जैसे प्रतिबंधों को और सख्त किया जाएगा।इस बीच, रविवार रात को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र में 15 दिनों के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का एलान किया है, अब 15 जून तक लॉकडाउन रहेगा। लॉकडाउन में छूट और प्रतिबंध जिलों में कोविड मामलों के आधार पर आगे तय किया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में लॉकडाउन को 15 जून तक बढ़ाने के मद्देनजर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके मुताबिक, सभी आवश्यक वस्तुओ की दुकानें जिन्हें वर्तमान में सुबह सात-11 बजे तक खोलने की अनुमति है, वह सुबह सात बजे से अपरान्ह दो बजे तक अपनी दुकानें खोल सकेंगे। उद्धव ने कहा कि राज्य में अब तक ब्लैक फंगस (म्यूकोर्मिकोसिस) के 3000 मामले सामने आए हैं। 

महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 18600 नए मामले सामने आए, 402 लोगों की मौत हुई और 22532 लोग डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में सक्रिय मामले 2,71,801 हैं। कुल मामले 57,31,815 हैं। अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 94,844 हैं। कुल 53,62,370 रिकवर हुए हैं। वहीं, मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1066 नए मामले सामने आए, 22 लोगों की मौत हुई और 1327 लोग ठीक हुए। कुल मामले 7,05,575 हैं। सक्रिय मामले 27,322 हैं। इससे पहले शनिवार को महाराष्ट्र में कोरोना के 20295 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 31964 लोग डिस्चार्ज हुए और 443 लोगों की मौत हुई। कुल सक्रिय मामले 2,76,573 हैं। कुल मामले 57,13, 215 हैं। कुल 53,39,838 डिस्चार्ज हुए। वहीं, मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1048 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1,359 लोग डिस्चार्ज हुए और 25 लोगों की मौत हुई। कुल सक्रिय मामले 27,617 हैं। कुल 6,59,899 डिस्चार्ज हुए। कोरोना से कुल 14, 833 लोगों की मौत हुई है। 

chat bot
आपका साथी