Pune: अपने आवास में मृत अवस्था में मिली महिला, शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी

woman found dead in Pune पुणे के माणिक बाग इलाके में 29 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी है इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Tue, 03 Dec 2019 11:18 AM (IST) Updated:Tue, 03 Dec 2019 11:18 AM (IST)
Pune: अपने आवास में मृत अवस्था में मिली महिला, शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी
Pune: अपने आवास में मृत अवस्था में मिली महिला, शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी

पुणे, एएनआइ। महाराष्ट्र में पुणे के माणिक बाग इलाके में 29 वर्षीया महिला अपने आवास में मृत अवस्था में पायी गयी। घटना का पता चलते ही पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। पुलिस मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। 

गाजियाबाद इंदिरापुरम की ताजा घटना

गौरतलब है कि गाजियाबाद के इंदिरापुरम से भी मंगलवार सुबह इसी तरह की दर्दनाक घटना सामने आयी है। ये घटना इंदिरापुरम इलाके के वैभव खंड में स्थित कृष्णा अपरा सफायर सोसायटी की है। यहां एक फ्लैट में एक पूरे परिवार की मौत का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार ये आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है इस घटना में एक दंपती, एक अन्य महिला और दो बच्चों की मौत हुई है।

उनके पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। मौत का कारण घर की आर्थिक तंगी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दो बच्चों की हत्या कर ये दंपती आठवीं मंजिल से नीचे कूद गये जिससे इनकी मौत हो गयी।  मरने वालों बच्चों की उम्र 14 से 18 वर्ष बतायी जा रही है। सुसाइड नोट के आधार पर इसे आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है। 

बताया गया है कि पुरुष का नाम गुलशन था वह जींस कारोबारी थी लेकिन व्यापार में उसे दो करोड़ का नुकसान हो गया था। जिसकी वजह से वह और उसका परिवार तनाव में था। वह अपनी दो पत्नियों और बच्चों के साथ इस फ्लैट में रहता था। दोनों बच्चों के साथ फ्लैट में एक खरगोश भी मृत अवस्था में पाया गया है। 

सूचना मिलने के बाद जब छानबीन के लिए पुलिस फ्लैट में पहुंची तो वहां की हालत देख हैरान रह गयी। घर की दीवारों पर सुसाइड नोट के साथ 500 रुपये के नोट चिपके हुए थे। उसके साथ ही बाउंस चेक भी लगे हुए थे।सुसाइड नोट के अनुसार इस पूरी घटना के पीछे मृतक गुलशन का साढू जिम्मेदार बताया गया है। साढू के बीच 2 करोड़ के लेन-देन को लेकर ही ये विवाद गहरा गया था। 

chat bot
आपका साथी