लालबाग के राजा के खजाने में बढ़ गए चार करोड़ रुपए

मुंबई के प्रसिद्ध गणपति लालबाग के राजा के खजाने में गत वर्ष की तुलना में चार करोड़ रुपए की बढोतरी होने की संभावना है। अब तक 10 करोड़ रुपए के जेवरात और नकदी की गिनती हो चुकी है। अभी भी चढ़ावे में मिले नोटों की गिनती जारी है।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Mon, 26 Sep 2016 04:35 AM (IST) Updated:Mon, 26 Sep 2016 04:40 AM (IST)
लालबाग के राजा के खजाने में बढ़ गए चार करोड़ रुपए

मुंबई। मुंबई के प्रसिद्ध गणपति लालबाग के राजा के खजाने में गत वर्ष की तुलना में चार करोड़ रुपए की बढोतरी होने की संभावना है। अब तक 10 करोड़ रुपए के जेवरात और नकदी की गिनती हो चुकी है। अभी भी चढ़ावे में मिले नोटों की गिनती जारी है। उम्मीद है कि इस बार दान की रकम 12 करोड रुपए तक पहुंचेगी।
गत वर्ष राजा के खजाने में आठ करोड़ से अधिक रुपए जमा हुए थे। इस लिहाज से इस बार चार करोड़ की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है। लालबागचा राजा सार्वजनिक मंडल के सचिव सुधीर सालवी ने शनिवार को बताया कि लोगों ने दान में सोने-चांदी की वस्तुओं के साथ ही नकद चढ़ावा भी खूब दिया है। दान पेटी से मिले सोने-चांदी के अलावा नकद रकम का आकड़ा 10 करोड तक पहुंच चुका है। अभी हमारी गिनती जारी है।
इस बार राजा के दरबार में अभिनेता अमिताभ बच्चन से लेकर उद्योगपति मुकेश अंबानी जैसी कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की थी।
दर्शन करने वाले भी बढ़े
सालवी ने कहा कि इस बार राजा के दर्शन के लिए आनेवाले श्रद्धालुओं की संख्या में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
उन्होंने कहा कि लोगों ने राजा के प्रति जो श्रद्धाभाव दिखाया है उससे मंडल की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। महाराष्ट्र के अलावा देश के अन्य हिस्सों से भी श्रद्धालु राजा के दर्शन के लिए आते हैं। इसके अलावा मंडल की ओर से बनाई गई वेबसाइट को देखने वाले लोगों की संख्या में भी गत वर्ष की तुलना में दोगुनी बढ़ोतरी हुई है।

chat bot
आपका साथी