नाबालिग बेटी से धमकाकर रेप करने आरोप में पिता गिरफ्तार

शहर के जोगेश्वरी इलाके में 17 वर्षीय लड़की का रेप करने के आरोप में उसके पिता को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार किया। पुलिस ने कोर्ट में पेश करने पर उसे 22 अप्रैल तक पुलिस हिरासत मिली है।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Fri, 22 Apr 2016 05:11 AM (IST) Updated:Fri, 22 Apr 2016 05:15 AM (IST)
नाबालिग बेटी से धमकाकर रेप करने आरोप में पिता गिरफ्तार

मुंबई। शहर के जोगेश्वरी इलाके में 17 वर्षीय लड़की का रेप करने के आरोप में उसके पिता को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार किया। पुलिस ने कोर्ट में पेश करने पर उसे 22 अप्रैल तक पुलिस हिरासत मिली है।


-पीडित नाबालिग के साथ उसका पिता पिछले कई महीनों से रेप करता था। इस बारे में किसी से कुछ कहने पर जान से मारने की धमकी देता था।
- पिता की इस हरकत से यह लड़की तंग आ चुकी थी। इससे वह घर से भागकर अपने दोस्त के यहां चली गई थी।
- काफी देर तक लड़की घर न आने से उसकी मां ने उसकी खोज शुरु की। बेटी न मिलने से उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
-पुलिस ने उसकी खोज करने पर वह एक दोस्त के यहां पाई गई। पुलिस ने उसे घर जाने के लिए कहा तो उसने आप बाती सुनाई।
- लड़की की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

chat bot
आपका साथी