अस्पताल में भर्ती दिलीप कुमार की सेहत में सुधार

दिलीप कुमार को पिछले साल दिसंबर में भीअस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब उन्हें दाएं पैर में सूजन की समस्या आई थी।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Fri, 04 Aug 2017 01:36 PM (IST) Updated:Fri, 04 Aug 2017 01:36 PM (IST)
अस्पताल में भर्ती दिलीप कुमार की सेहत में सुधार
अस्पताल में भर्ती दिलीप कुमार की सेहत में सुधार

मुंबई, प्रेट्र। दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की सेहत में सुधार हो रहा है। उन्हें डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी) की शिकायत पर बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 94 वर्षीय अभिनेता की पत्नी सायरा बानो ने गुरुवार को कहा, 'बुधवार की अपेक्षा अब उनकी तबीयत पहले से बेहतर है लेकिन वह अभी अस्पताल में ही रहेंगे। डॉक्टर उनका बेहतर ध्यान रख रहे हैं।Ó

दिलीप कुमार को पिछले साल दिसंबर में भीअस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब उन्हें दाएं पैर में सूजन की समस्या आई थी। उस समय उन्हें अस्पताल में ही अपना जन्मदिन मनाना पड़ा था। पाकिस्तान के पेशावर में 11 दिसंबर, 1922 को जन्मे दिलीप कुमार का शुरुआती नाम यूसुफ खान था। फिल्मों में आने पर उन्होंने अपना नाम दिलीप कुमार रख लिया। उन्होंने 1944 में फिल्म 'ज्वार भाटाÓ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा और इसके बाद कई यादगार फिल्में दीं। उन्होंने 'मुगल-ए-आजमÓ, 'गंगा जमुनाÓ, 'देवदासÓ, 'नया दौरÓ, 'राम और श्यामÓ, 'शक्तिÓ और 'मशालÓ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया। बॉलीवुड में ट्रेजडी किंग नाम से प्रख्यात दिलीप कुमार को दादा साहेब फाल्के अवार्ड और देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण

मिल चुका है।

chat bot
आपका साथी