महाराष्ट्र: उद्धव सरकार का बड़ा कदम; देवेंद्र फडणवीस व राज ठाकरे समेत कई लोगों की सुरक्षा घटाई

महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने रविवार को बड़ा फैसले लेते हुए विपक्ष के कई बड़े नेताओं की सुरक्षा को घटा दिया। शिवसेना एनसीपी और कांग्रेस की गठबंधन सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मनसे प्रमुख राज ठाकरे समेत कई नेताओं की सुरक्षा घटा दी।

By TaniskEdited By: Publish:Sun, 10 Jan 2021 02:22 PM (IST) Updated:Sun, 10 Jan 2021 02:22 PM (IST)
महाराष्ट्र: उद्धव सरकार का बड़ा कदम; देवेंद्र फडणवीस व राज ठाकरे समेत कई लोगों की सुरक्षा घटाई
उद्धव सरकार ने देवेंद्र फडणवीस की सुरक्षा घटाई।

मुंबई, एएनआइ। महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने रविवार को बड़ा फैसले लेते हुए विपक्ष के कई बड़े नेताओं की सुरक्षा को घटा दी है। शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की गठबंधन सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस, मनसे प्रमुख राज ठाकरे समेत कई नेताओं की सुरक्षा घटा दी। वहीं राज्य के भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल, सुधीर मुनगंटीवार सहित कुछ अन्य भाजपा नेताओं के सुरक्षा कवर हटा दिए गए हैं। भाजपा ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की, राज्य इकाई के मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण और उनकी पार्टी के नेताओं के खिलाफ सत्तारूढ़ गठबंधन द्वारा की गई बदले की कार्रवाई बताया।

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि इससे उनकी यात्रा और लोगों से मिलने की योजना प्रभावित नहीं होगी। आठ जनवरी को जारी एक सरकारी अधिसूचना के अनुसार, फडणवीस को अब 'जेड-प्लस' कवर के बजाय 'वाई-प्लस सिक्योरिटी विथ एस्कॉर्ट' मिलेगा। उनकी पत्नी अमृता फड़नवीस और बेटी दिविजा की सुरक्षा को 'वाई-प्लस विद एस्कॉर्ट' से घटाकर 'एक्स' श्रेणी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक को अब वाई-प्लस ’की जगह वाई श्रेणी की सुरक्ष मिलेगी। एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे की सुरक्षा को 'जेड' से घटाकर 'वाई प्लस विद एस्कॉर्ट' कर दिया गया है। राज्य सरकार ने कहा कि यह निर्णय राज्य के विभिन्न व्यक्तियों को प्रदान किए गए सुरक्षा कवर की समीक्षा के बाद लिया गया।

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले को वाई-प्लस विद एस्कॉर्ट ’के बजाय केवल  'वायरलेस' मिलेगा। वहीं केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के-वाई-प्लस कवर को वापस ले लिया गया है। सरकार ने पूर्व मंत्री राजकुमार बडोले, भाजपा विधायक प्रसाद लाड और राम कदम, और पूर्व स्पीकर और भाजपा विधायक हरिभाऊ बागडे से भी सुरक्षा कवर वापस ले लिया है। पार्टी छोड़ने वाले मुंबई कांग्रेस के पूर्व प्रमुख कृपाशंकर सिंह की 'एक्स' श्रेणी की सुरक्षा भी वापस ले ली गई है। वरिष्ठ वकील उज्जवल निकम के 'वाई-प्लस विथ एस्कॉर्ट' कवर को 'जेड' में अपग्रेड किया गया है।इसके अलावा फिल्म अभिनेता और कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा के 'वाई-प्लस' कवर को 'वाई-प्लस टू एस्कॉर्ट' में अपग्रेड किया गया है।

chat bot
आपका साथी