जो भारत माता की जय नहीं कहते, उन्हें देश में रहने का अधिकार नहीं : सीएम

राष्ट्रवाद के मसले पर गरमाती बहस में सीएम देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा, ‘जो लोग भारत माता की जय नहीं कहना चाहते, उन्हें देश में रहने का अधिकार नहीं है।’ इस पर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के बयान पर सवाल उठाए। वहीं, भाजपा ने बचाव किया।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Tue, 05 Apr 2016 04:28 AM (IST) Updated:Tue, 05 Apr 2016 04:32 AM (IST)
जो भारत माता की जय नहीं कहते, उन्हें देश में रहने का अधिकार नहीं : सीएम

मुंबई। राष्ट्रवाद के मसले पर गरमाती बहस में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा, ‘जो लोग भारत माता की जय नहीं कहना चाहते, उन्हें देश में रहने का अधिकार नहीं है।’ इस पर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के बयान पर सवाल उठाए। वहीं, भाजपा ने बचाव किया।

फडणवीस ने शनिवार रात को नासिक में कहा, "जो यहां रहते हैं, उन्हें "भारत माता की जय' कहना होगा। विपक्षी पार्टियों को भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन करने चाहिए, लेकिन "भारत माता की जय' के नारे का विरोध नहीं होना चाहिए। देश की जनता यह बर्दाश्त नहीं करेगी।'

इस पर कांग्रेस नेता पीसी चाको ने कहा, "दूसरों को यह बताना कि उन्हें क्या करना चाहिए, क्या नहीं, हमारे संविधान के मूलभूत ढांचे के खिलाफ है। लोग खुद तय कर सकते हैं कि उन्हें क्या बोलना है और क्या नहीं। यदि संघ और भाजपा यह बताएगी, तो यह बूमरैंग ही होगा।'

इस पर भाजपा प्रवक्ता नलिन कोहली ने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है। आजादी के 70 साल बाद राजनीतिक कारणों से लोग राष्ट्रवादी नारों में खामियां ढूंढ रहे हैं। इन लोगों में देश के लिए प्यार ही नहीं रहा है।'

chat bot
आपका साथी