Airbus Beluga Mumbai: व्हेल के आकार के विमान को मुंबई एयरपोर्ट पर देख दंग रह गए यात्री, खासियतें गजब की

दुनिया में ऐसे कई तरह के विमान हैं जो किसी न किसी खासियत की वजह से चर्चा में रहते हैं। इन्हीं में से एक विशालकाय विमान एयरबस बेलुगा बुधवार को पहली बार मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा।

By Nidhi VinodiyaEdited By: Publish:Wed, 23 Nov 2022 06:25 PM (IST) Updated:Wed, 23 Nov 2022 06:25 PM (IST)
Airbus Beluga Mumbai: व्हेल के आकार के विमान को मुंबई एयरपोर्ट पर देख दंग रह गए यात्री, खासियतें गजब की
Airbus Beluga : व्हेल के आकार के विमान को मुंबई एयरपोर्ट पर देख दंग रह गए यात्री

मुंबई, जागरण डिजिटल डेस्क : दुनिया में ऐसे कई तरह के विमान हैं जो किसी न किसी खासियत की वजह से चर्चा में रहते हैं। इन्हीं में से एक विशालकाय विमान एयरबस बेलुगा बुधवार को पहली बार मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। इसे आधिकारिक रूप से एयरबस A300-608ST(सुपर ट्रांसपोर्टर) कहा जाता है। विमान को पहली नजर में देख हर कोई अचंभित रह गया। इस सुपर ट्रांसपोर्टर के गुणों में से एक यह है कि यह व्हेल के आकार का है और खुले आकाश के सामने खड़ा देख इसे ऐसा लगता है कि व्हेल ने आसमान पर कब्जा कर लिया है।

यह विमान अपने बड़े आकार के कारण न केवल हवाई यात्रियों के बीच आकर्षण का केंद्र बना है बल्कि अपने आप में अनूठा है। सोशल मीडिया पर इस एयरक्राफ्ट की तस्वीरें खूब वायरल होती नजर आ रही हैं।

The Airbus Beluga Super Transporter made its first appearance at Mumbai Airport, today.

(Source: Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport Twitter handle) pic.twitter.com/Eb5PdTq4Uj— ANI (@ANI) November 23, 2022

बुलेगा व्हेल के नाम पर रखा गया नाम

एयरबस बुलेगा इसलिए भी अलग है क्योंकि इसका आकार बाकी एयरबस के मुकाबले काफी बड़ा है। इसका नाम एयरबस बुलेगा, बुलेगा व्हेल के नाम पर रखा गया है। इस विमान की खासियत यह है कि इसका उपयोग बड़ी और भारी वस्तुओं जैसे वाहनों और विभिन्न अंतरिक्ष कार्यक्रमों के परिवहन के लिए किया जाता है।

20 नवंबर को कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरा था

व्हेल जैसा दिखने वाला विमान 20 नवंबर को कोलकाता हवाई अड्डे पर उतरा था, जो अहमदाबाद से आया था। उसी रात यह विमान थाइलैंड के लिए रवाना हो गया। कोलकाता हवाई अड्डे की ओर से आधिकारिक ट्वीट में लिखा कि बताएं “ कौन आया है! फिर से व्हेल आई है! विमान की खासियतें भी बताईं थीं।

फ्रांस से 7 जुलाई को उड़ा था विमान

बेलुगा एयरबस सुपर ट्रांसपोर्टर विमान 7 जुलाई को फ्रांस के तोउलोउ से उड़ा था। इसके बाद यह मार्सिले, कायरो, अबु धाबी और अहमदाबाद होते हुए चेन्नै उतरा। उसके बाद सिंगापुर के लिए रवाना हो गया था। इसे आधिकारिक रूप से एयरबस A300-608ST(सुपर ट्रांसपोर्टर) कहा जाता है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'यह कार्गो ट्रांसपोर्टर दुनिया के इस हिस्से में एक दुर्लभ मेहमान और चमत्कार जैसा है।'

Maharashtra-कर्नाटक विवाद पर शंभूराज देसाई का बड़ा बयान, सीमा से सटे 85 गांव के लोगों को मुहैया कराएंगे सुविधा

Mumbai News: प्रेमिका से दुष्कर्म के आरोपित को जमानत, कोर्ट ने कहा- परिणाम समझने में सक्षम थी नाबालिग

chat bot
आपका साथी