अभिनेता अशरफ उल हक का निधन

मुंबई। फिल्म 'फुकरे' और 'ट्राफिक सिग्नल' में अभिनय कर चुके अभिनेता अशरफ उल हक [45] का मुंबई में निधन

By Edited By: Publish:Wed, 18 Feb 2015 03:13 AM (IST) Updated:Wed, 18 Feb 2015 02:53 AM (IST)
अभिनेता अशरफ उल हक का निधन

मुंबई। फिल्म 'फुकरे' और 'ट्राफिक सिग्नल' में अभिनय कर चुके अभिनेता अशरफ उल हक [45] का मुंबई में निधन हो गया। वे लंबे समय से खून संबंधी बीमारी से ग्रसित थे और पिछले तीन दिन से अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे।

डॉक्टरों ने मंगलवार को उन्हें मृत घोषित कर दिया। असम में जन्मे अभिनेता ने कॅरियर की शुरुआत थिएटर से की थी। 2013 में उनकी मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'द लॉस्ट बहरूपिया' को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।

chat bot
आपका साथी