प्रदेश में पहली बार ट्रांसप्लांट होगा लिवर, इंदौर से जाएगा भोपाल

शुक्रवार सुबह जब आप अखबार प़ढ रहे होंगे, तब शहर के साथ-साथ प्रदेश अंगदान और लिवर ट्रांसप्लांट के मामले में नया कीर्तिमान बना रहा होगा। प्रदेश में पहली बार भोपाल में लिवर ट्रांसप्लांट किया जाएगा

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Fri, 18 Nov 2016 03:49 AM (IST) Updated:Fri, 18 Nov 2016 04:10 AM (IST)
प्रदेश में पहली बार ट्रांसप्लांट होगा लिवर, इंदौर से जाएगा भोपाल

इंदौर, नगर प्रतिनिधि। शुक्रवार सुबह जब आप अखबार प़ढ रहे होंगे, तब शहर के साथ-साथ प्रदेश अंगदान और लिवर ट्रांसप्लांट के मामले में नया कीर्तिमान बना रहा होगा। प्रदेश में पहली बार भोपाल में लिवर ट्रांसप्लांट किया जाएगा, जो इंदौर से भेजा जाएगा।
सुबह 4.30 बजे शहर में दो ग्रीन कॉरिडोर बनाए जाएंगे। पहला भोपाल के लिए एमआईजी स्थित सीएचएल अस्पताल से एयरपोर्ट और दूसरा इसी अस्पताल से चोइथराम अस्पताल के लिए बनेगा।
बुरहानपुर निवासी किराना व्यवसायी 42 वर्षीय सुनील देवकर ब्रेन हेमरेज के बाद से एमवाय अस्पताल में भर्ती थे। गुरुवार को उन्हें ब्रेनडेड घोषित कर दिया गया। परिवार ने मुस्कान ग्रुप के सहयोग से उन्हें सीएचएल अस्पताल में शिफ्ट किया। इनका लिवर भोपाल स्थित सिद्धांत रेडक्रॉस सुपर स्पेशिएलिटी सेंटर में ट्रांसप्लांट के लिए भेजा जाएगा, जबकि एक किडनी चोइथराम अस्पताल व दूसरी सीएचएल में ही मरीज को ट्रांसप्लांट होगी।
शहर में दस दिन के दौरान तीसरी बार अंगदान हो रहा है। खास बात यह है कि 13 महीने में 12 बार इंदौर से लिवर निकाला गया, लेकिन पहली बार मध्य प्रदेश में ट्रांसप्लांट हो रहा है।
दिनभर ढूंढते रहे दिल लेने वाला
सुनील का दिल लेने के लिए मेडिकल कॉलेज की टीम मरीज को ढूंढती रही। देशभर के अस्पतालों में छह घंटे तक तलाश हुई। चेन्नई के फोर्टिस अस्पताल में एक मरीज भी मिला, लेकिन किन्हीं कारणों से दिल नहीं भेजा जा सका।

पढ़ें:पौने दो करोड़ का इनाम, फिर भी नहीं मिल रहे व्यापम के मुन्नाभाई

chat bot
आपका साथी