अनियंत्रित वाहन पलटा, 5 की मौत

By Edited By: Publish:Sat, 15 Mar 2014 02:10 AM (IST) Updated:Sat, 15 Mar 2014 02:10 AM (IST)
अनियंत्रित वाहन पलटा, 5 की मौत

मंडला। नैनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम सगुनिया में एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नैनपुर से 13 किमी की दूरी पर ग्राम सगुनिया से लगभग 50 लोग एक माल वाहक पिकअप [एमपी 51 जी 0559] में सवार होकर फलदान कार्यक्रम के लिए सिवनी जा रहे थे। वाहन ग्राम में ही एक घाट के पास पहुंचा और वाहन में अधिक सवारी होने के कारण घाट नहीं चढ़ पाया और पलट गया।

नैनपुर पुलिस के अनुसार मरने वालों में रामकली कुड़ापे [45], राम दयाल मरावी [20], बोगी लाल नेटी [45], चरण सिंह [55] पुत्र नन्ने लाल और 4 वर्षीय अग्रसेन मरकाम शामिल है।

chat bot
आपका साथी