सोनिया निर्विवाद नेता, राहुल पर भ्रम नहीं: दिग्विजय

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व को लेकर उठ रहे सवालों पर यहां भोपाल में मीडिया से कहा कि कहीं कोई विवाद की स्थिति नहीं है। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी निर्विवादित नेता हैं।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Thu, 16 Apr 2015 01:32 AM (IST) Updated:Thu, 16 Apr 2015 01:35 AM (IST)
सोनिया निर्विवाद नेता, राहुल पर भ्रम नहीं: दिग्विजय

भोपाल [ब्यूरो]। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व को लेकर उठ रहे सवालों पर यहां भोपाल में मीडिया से कहा कि कहीं कोई विवाद की स्थिति नहीं है। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी निर्विवादित नेता हैं। वे जो भी फैसला करेंगी, हमें मंजूर होगा। राहुल गांधी को लेकर कहीं कोई संशय या भ्रम की स्थिति नहीं है।

ज्ञात हो कि 19 अप्रैल को दिल्ली में होने वाली किसान रैली में राहुल गांधी की उपस्थिति के मद्देनजर जोरदार तैयारियां की जा रही हैं।

chat bot
आपका साथी