MP News: गांधी जयंती पर शराबबंदी को लेकर सांकेतिक पदयात्रा पर निकलीं उमा भारती, बड़ी संख्‍या में समर्थक साथ

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती गांधी जयंती के मौके पर भोपाल में आज पदयात्रा शुरू करेंगी। पदयात्रा शुरू करने से पहले उमा सुबह सोमवारा स्‍थित कर्फ्यू वाली माता मंदिर पहुंची। यहां उन्‍होंने मातारानी की पूजा-अर्चना की। इस दौरान बड़ी संख्‍या में समर्थक उनके साथ हैं।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sun, 02 Oct 2022 10:41 AM (IST) Updated:Sun, 02 Oct 2022 11:47 AM (IST)
MP News: गांधी जयंती पर शराबबंदी को लेकर सांकेतिक पदयात्रा पर निकलीं उमा भारती, बड़ी संख्‍या में समर्थक साथ
MP News: उमा भारती शराबबंदी को लेकर आज करेंगी पदयात्रा, बड़ी संख्‍या में समर्थक साथ

भोपाल, जागरण ऑनलाइन डेस्क। मध्य प्रदेश में बीते एक-डेढ़ साल से शराबबंदी की अलख जगा रहीं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती रविवार को गांधी जयंती के मौके पर राजधानी में आज पदयात्रा शुरू करेंगी। पदयात्रा शुरू करने से पहले उमा आज सुबह करीब दस बजे सोमवारा स्‍थित कर्फ्यू वाली माता मंदिर पहुंची। यहां उन्‍होंने मातारानी की पूजा-अर्चना की। इस दौरान बड़ी संख्‍या में समर्थक उनके साथ हैं।

प्रदेश व्यापी शराब एवं नशामुक्ति अभियान

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि आज एक गर्व का दिन है गांधी जयंती पर हमारी मध्य प्रदेश की गौरवशाली सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान प्रदेश व्यापी शराब एवं नशामुक्ति अभियान का शुभारंभ लाल परेड मैदान भोपाल में करेंगे जिसमें मैं तथा अन्य सम्मानीय अतिथिगण उपस्थित रहेंगे।

शराबबंदी की अलख जगा रहीं पूर्व मुख्यमंत्री

मालूम हो कि बीते एक-डेढ़ साल से मध्य प्रदेश में शराबबंदी की अलख जगा रहीं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने रविवार को गांधी जयंती के मौके पर राजधानी में पदयात्रा निकालने का ऐलान किया था। हालांकि अब नशामुक्‍ति को लेकर शिवराज सरकार के राज्‍यस्‍तरीय कार्यक्रम को देखते हुए वह सांकेतिक पदयात्रा ही निकाल रही हैं।

उमा सुबह सांकेतिक पदयात्रा पर निकलीं। बड़ी संख्‍या में समर्थक उनके साथ हैं। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। मिंटाेे हाल परिसर में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दो मिनट के मौन के बाद उमा लाल परेड ग्राउंड में नशामुक्ति को लेकर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगी।

मध्य प्रदेश को शराब एवं नशे में नहीं बहने देंगे

उन्‍होंने ट्वीट कर स्‍वयं इसकी जानकारी दी। उन्‍होंने लिखा कि मध्य प्रदेश से किए गए संकल्पों से सारा भारत प्रभावित होगा इसलिए हमें अपने इस अभियान के दृढ़ निश्चय से विचलित नहीं होना है। भारत माता की नाभि में नशा एवं शराब नहीं भर सकते हैं, मध्य प्रदेश को शराब एवं नशे में नहीं बहने देंगे यह हमारा संकल्प है।

इस सामाजिक अभियान का मैं तथा मेरे सहयोगी पूरी तरह से साथ देंगे। मूल रूप से यह माता बेटी बाई शिक्षण समिति के द्वारा आयोजित हमारा कार्यक्रम था किंतु मुख्यमंत्री जी ने सरकारी कार्यक्रम तय किया तब हमने तय किया कि हमारे ज्यादातर लोग सरकारी कार्यक्रम में ही भागीदारी करेंगे।

chat bot
आपका साथी