स्कूली पाठ्यक्रम में आपातकाल का पाठ शामिल कराने के प्रयास

भाजपा शासित राज्यों के स्कूली पाठ्यक्रम में आपातकाल का पाठ शामिल कराने के लिए मीसाबंदियों [लोकतंत्र सेनानी संघ] ने दबाव ब़ढा दिया है। इस संबंध में संघ ने राष्ट्रीय स्तर पर अपने कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्रियों के जरिए भी यह प्रस्ताव रखा लेकिन बात आगे नहीं ब़ढी।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Mon, 12 Sep 2016 01:13 AM (IST) Updated:Mon, 12 Sep 2016 01:18 AM (IST)
स्कूली पाठ्यक्रम में आपातकाल का पाठ शामिल कराने के प्रयास

भोपाल [ब्यूरो]। भाजपा शासित राज्यों के स्कूली पाठ्यक्रम में आपातकाल का पाठ शामिल कराने के लिए मीसाबंदियों [लोकतंत्र सेनानी संघ] ने दबाव ब़ढा दिया है। इस संबंध में संघ ने राष्ट्रीय स्तर पर अपने कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्रियों के जरिए भी यह प्रस्ताव रखा लेकिन बात आगे नहीं ब़ढी।

अब मीसाबंदियों ने भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल के माध्यम से भाजपा शासित राज्यों में इसे पाठ्यक्रम में शामिल कराने की पहल की है। इसके अलावा देश भर में 11 अक्टूबर को जय प्रकाश नारायण की जयंती मनाने की तैयारी भी है।

संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश सोनी का कहना है कि नई पी़ढी को आपातकाल के बारे में जानकारी देना जरूरी है। इसके अलावा संपूर्ण क्रांति और सामयिक विषयों पर परिचर्चाएं भी आयोजित की जाएंगी।

chat bot
आपका साथी