भोपाल में आज नीति आयोग की बैठक, शामिल होंगे 6 राज्यों के सीएम

मंत्रालय में गुरुवार को 6 राज्यों के मुख्यमंत्री सहित अंडमान निकोबार के एलजी नीति आयोग की उपसमूह की बैठक में शामिल होने पहुंचेंगे। यह पहला अवसर है जब मंत्रालय में इतने राज्यों के सीएम सहित कई वरिष्ठ अफसर एक साथ मौजूद होंगे।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Thu, 28 May 2015 12:54 AM (IST) Updated:Thu, 28 May 2015 12:58 AM (IST)
भोपाल में आज नीति आयोग की बैठक, शामिल होंगे 6 राज्यों के सीएम

<स्त्रद्बक्>भोपाल [ब्यूरो]। मंत्रालय में गुरुवार को 6 राज्यों के मुख्यमंत्री सहित अंडमान निकोबार के एलजी नीति आयोग की उपसमूह की बैठक में शामिल होने पहुंचेंगे। यह पहला अवसर है जब मंत्रालय में इतने राज्यों के सीएम सहित कई वरिष्ठ अफसर एक साथ मौजूद होंगे। <स्त्रद्बक्>बैठक के लिए नीति आयोग की सचिव सिंधुश्री खुल्लर सहित उनकी पूरी टीम एक दिन पहले यानि बुधवार को भोपाल आ चुकी है। इसके साथ ही नागालैंड के मुख्यमंत्री टीआर जेलियांग रात सवा आठ बजे एयर इंडिया की फ्लाइट से भोपाल आए, वहीं तेलांगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव चार्टर्ड प्लेन से शाम 7 बजे भोपाल आए। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री नबाम तुकी, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास, केरल के मुख्यमंत्री ओमान चंडी और अंडमान निकोबार के एलजी एके सिंह गुरुवार सुबह सवा सात बजे एयर इंडिया के प्लेन से भोपाल आएंगे, वहीं राजस्थान की मुख्यमंत्री वंसुधरा राजे चार्टर्ड प्लेन से 10 बजे भोपाल आएंगी। उनके देरी से आने के कारण नीति आयोग की उपसमूह की बैठक को देर से शुरू किए जाने की संभावना है। बैठक के बाद चार राज्यों के मुख्यमंत्री दोपहर साढ़े तीन बजे एयर इंडिया की फ्लाइट से लौट जाएंगे, जबकि तेलंगाना के मुख्यमंत्री राव शाम 4 बजे अपने चार्टर्ड प्लेन से जाएंगे, वहीं राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बैठक के बाद उज्जैन में महाकाल दर्शन के लिए जाएंगी।

chat bot
आपका साथी