खंडवा में बस-ट्रक भिड़ंत, 25 की मौत

मध्य प्रदेश के खंडवा में गांव छोटी छैगांव के पास बुधवार शाम छह बजे बस-ट्रक भिड़ंत में 25 लोगों की मौत हो गई जबकि 25 से अधिक घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By Gunateet OjhaEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2015 06:14 AM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2015 06:16 AM (IST)
खंडवा में बस-ट्रक भिड़ंत, 25 की मौत

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में गांव छोटी छैगांव के पास बुधवार शाम छह बजे बस-ट्रक भिड़ंत में 25 लोगों की मौत हो गई जबकि 25 से अधिक घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजनों को डेढ़ लाख और गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपये सहायता की घोषणा की है। पुलिस के अनुसार, दोनों वाहनों की गति अनियंत्रित होने की वजह से दुर्घटना हुई। ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मिलकर घायलों और मृतकों को बस से निकाल कर अस्पताल भिजवाया। सूचना मिलने पर कलेक्टर महेश अग्रवाल, एसपी महेंद्र सिकरवार और विधायक देवेंद्र वर्मा भी मौके पर पहुंचे। कुछ शवों की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दे दी गई। साथ ही पोस्टमार्टम भी किए जा रहे हैं। घटनास्थल से अस्पताल तक चीत्कार और अफरातफरी मची रही। शवों की शिनाख्त करने पहुंचे कुछ लोग बेहोश भी हो गए। समाजसेवी संस्था के पदाधिकारी भी घायलों की सेवा में जुटे रहे। घटना की भयावहता को देखते हुए जिला अस्पताल में आसपास के अस्पतालों के डॉक्टरों को भी बुला लिया गया।

chat bot
आपका साथी