Raksha Bandhan 2022: महाकाल को बंधी राखी, सवा लाख लड्डुओं का लगा भोग

Raksha Bandhan 2022 रक्षाबंधन पर महाकाल को राखी बांधी गई। मंदिर में भस्म आरती में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। पुजारी परिवार की महिलाओं ने महाकाल को राखी बांधी। इसके बाद भगवान को सवा लाख लड्डुओं का भोग लगा।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Thu, 11 Aug 2022 03:43 PM (IST) Updated:Thu, 11 Aug 2022 03:43 PM (IST)
Raksha Bandhan 2022: महाकाल को बंधी राखी, सवा लाख लड्डुओं का लगा भोग
महाकाल को बंधी राखी, मना रक्षाबंधन पर्व फोटो एएनआइ।

उज्जैन, जेएनएन। Raksha Bandhan 2022: मध्य प्रदेश के उज्जैन में वीरवार को रक्षाबंधन पर महाकाल (Mahakal) को राखी बांधी गई। मंदिर में भस्म आरती में रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) पर्व मनाया गया। पुजारी परिवार की महिलाओं ने महाकाल को राखी बांधी। इसके बाद भगवान को सवा लाख लड्डुओं का भोग लगा। इससे पहले रात तीन बजे मंदिर के पट खोले गए।

शिवराज सिंह चौहान ने दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने ट्वीट में लिखा कि भाई-बहनों में परस्पर अपार स्नेह और प्रेम की उत्तरोत्तर वृद्धि हो, जीवन में शुभत्व, मंगल व आनंद के दीप देदीप्यमान रहें, स्नेह बंधन के पवित्र पर्व रक्षाबंधन पर यही शुभकामनाएं। एक अन्य ट्वीट में सीएम शिवराज ने लिखा कि बहनों के मान-सम्मान की रक्षा और भाइयों के सुदीर्घ जीवन की मंगल-कामना के पवित्र पर्व रक्षाबंधन की आप सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट में लिखा कि भाई-बहन के पवित्र स्नेह के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व की सभी देश-प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

मध्य प्रदेश के  पूर्व सीएम व वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल नाथ ने ट्वीट में लिखा कि भाई-बहन के पावन स्नेह के पवित्र पर्व "रक्षाबंधन" के शुभ अवसर पर समस्त देशवासियों-प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई। इस पावन पर्व पर हम सभी बहन-बेटियों की रक्षा, उनका सम्मान व गौरव बढ़ाने का संकल्प लें।

कमल नाथ ने महिला कांग्रेस की बहनों से बंधवाई राखी

एक अन्य ट्वीट में कमल नाथ ने रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर भोपाल स्थित निवास पर महिला कांग्रेस की बहनों से राखी बंधवाकर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। एक अन्य ट्वीट में कमल नाथ रक्षाबंधन के पावन अवसर पर छिंदवाड़ा पहुंच कर परिवारजनो से भेंट कर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी।

गौरतलब है कि रक्षाबंधन को मनाने की परंपरा काफी पुरानी है। इस त्योहार के पीछे पौराणिक कथाएं भी हैं। भारत में यह त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। सावन मास की पूर्णिमा को मनाए जाने वाले इस त्योहार के जरिए बहन अपने भाई से अपनी रक्षा का वचन मांगती हैं। बहनें इस दिन अपने भाई की कलाई पर रेशम के धागे के जरिए प्यार बांधती हैं और मस्तक पर तिलक लगा कर उसके सुखी जीवन की कामना करती हैं। 

chat bot
आपका साथी