MP News: कांग्रेस को लग रहे झटके पर झटके, आधे दर्जन से अधिक पदाधिकारी भाजपा मे शामिल; सीएम ने दिलाई सदस्यता

कांग्रेस के लिए चुनाव लड़ चुकी नीलम राधेश्याम सोनी भाजपा प्रत्याशी वर्तमान नपाध्यक्ष हेमकुवर मेवाड़ा के सामने चुनाव लड़ चुकी हैं। वह अब भाजपा में शामिल हो गई हैं। वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव के रोड शो के दौरान बड़े बाजार में सभास्थल पर मुख्यमंत्री ने भाजपा का दुपट्टा डाल भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। । यह सब इतना अचानक हुआ कि स्थानीय नेता समझ नहीं पाए।

By Akash Mathur Edited By: Jeet Kumar Publish:Sat, 11 May 2024 06:00 AM (IST) Updated:Sat, 11 May 2024 06:00 AM (IST)
MP News: कांग्रेस को लग रहे झटके पर झटके, आधे दर्जन से अधिक पदाधिकारी भाजपा मे शामिल; सीएम ने दिलाई सदस्यता
कांग्रेस के लिए चुनाव लड़ चुकी नीलम राधेश्याम सोनी भाजपा में शामिल

जेएनएन, आष्टा। नगरपालिका चुनाव में वार्ड क्रमांक 13 से कांग्रेस प्रत्याशी रही। नीलम राधेश्याम सोनी जिसने भाजपा प्रत्याशी वर्तमान नपाध्यक्ष हेमकुवर मेवाड़ा के सामने चुनाव लड़ा और भाजपा प्रत्याशी को हरदम हराने का प्रयास किया। वह भाजपा में शामिल हो गईं।

वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव के रोड शो के दौरान बड़े बाजार में सभास्थल पर मुख्यमंत्री ने भाजपा का दुपट्टा डाल भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। यह सब इतना अचानक हुआ कि स्थानीय नेता समझ नहीं पाए। वहीं कुछ नेताओं ने इसका विरोध भी किया, लेकिन विरोध करने वालों से लाने वाले भारी थे।

भाजपा में तेजी से शामिल हो रहे कांग्रेसी

यही कारण रहा कि कांग्रेस से भाजपा में आसानी से आ गए। लगातार कांग्रेस से चुनाव लड़ने वाले व कांग्रेस में कई पदों पर रहे भाजपा को हमेशा किसी न किसी तरह से नुकसान पहुंचाने लगे रहे। आज वो कई कांग्रेसी नेता तेजी के साथ भाजपा मे शामिल हो रहे है।

कुछ भाजपा के नेता व पदाधिकारी के विरोध के बाद भी कांग्रेसीयो की दबंगता रही कि वो भाजपा में आसानी से शामिल हो गए। यही नहीं कुछ पदाधिकारी पूर्व प्रतिनिधी भी वर्तमान में भाजपा के झंडे के साथ चुनाव प्रचार में जुटे है। कांग्रेस से भाजपा मे शामिल हुए नीलम राधेश्याम सोनी दोनों का भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष मनीष धारवां व नगर के महामंत्री पवन वर्मा बूल्लु ने कांग्रेस ने साफा पहनाकर एवं पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी