भोपाल मैं एक शराबी ने शराब नहीं मिलने पर पी सैनिटाइजर, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

पेशे से मजदूर श्रीकांत शराब पीने का आदी था। शराब नहीं मिलने पर वह सैनिटाइजर पीने लगा था। मंगलवार सुबह वह नशे की हालत में घर से निकला था। सुबह करीब 11 बजे घर के पास स्थित चबूतरे के नजदीक वह मृत मिला।

By Priti JhaEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 03:58 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 03:58 PM (IST)
भोपाल मैं एक शराबी ने शराब नहीं मिलने पर पी सैनिटाइजर, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
भोपाल मैं एक शराबी ने शराब नहीं मिलने पर पी सैनिटाइजर, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

भोपाल, जेएनएन । शाहजहांनाबाद थाना इलाके में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के पास स्थित चबूतरे के पास से बरामद हुआ था। पेशे से मजदूर श्रीकांत शराब पीने का आदी था। शराब नहीं मिलने पर वह सैनिटाइजर पीने लगा था। मंगलवार सुबह वह नशे की हालत में घर से निकला था। सुबह करीब 11 बजे घर के पास स्थित चबूतरे के नजदीक वह मृत मिला।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह शराब पीने का आदी था। शराब नहीं मिलने पर वह सैनिटाइजर पीने लगा था। इसके चलते 21 नवंबर को भी उसकी तबीयत खराब हुई थी। पुलिस मामले की तलाश कर रही है। शाहजहांनाबाद थाना पुलिस के मुताबिक श्रीकांत पुत्र गोविंदराव (30) वाजपेयी नगर मल्टी में अकेला रहता था। पेशे से मजदूर श्रीकांत शराब पीने का आदी था। शराब नहीं मिलने पर वह सैनिटाइजर पीने लगा था। मंगलवार सुबह वह नशे की हालत में घर से निकला था। सुबह करीब 11 बजे घर के पास स्थित चबूतरे के नजदीक वह मृत मिला। इस बात की जानकारी मिलने पर पड़ोस में रहने वाले श्रीकांत के जीजा ने घटना की सूचना पुलिस को दी। टीआइ जहीर खान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शराब नहीं मिलने पर वह सैनिटाइजर पी लेता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। 

chat bot
आपका साथी