Madhya Pradesh: युवती से छेड़छाड़ के मामले में पहली बार मध्य प्रदेश पुलिस ने लगाया रासुका

Madhya Pradesh वालपुर भगोरिया मेले में युवती के साथ सरेराह छेड़छाड़ करने वाले चार बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की है। जिले में यह पहली बार है जब छेड़छाड़ के मामले में रासुका की कार्रवाई की गई है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Wed, 16 Mar 2022 10:04 PM (IST) Updated:Wed, 16 Mar 2022 10:04 PM (IST)
Madhya Pradesh: युवती से छेड़छाड़ के मामले में पहली बार मध्य प्रदेश पुलिस ने लगाया रासुका
युवती से छेड़छाड़ के मामले में पहली बार मध्य प्रदेश पुलिस ने लगाया रासुका

आलीराजपुर, जेएनएन। मध्य प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर आलीराजपुर की पुलिस ने सख्त संदेश दिया है। शुक्रवार को वालपुर भगोरिया मेले में युवती के साथ सरेराह छेड़छाड़ करने वाले चार बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा  कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की है। जिले में यह पहली बार है, जब छेड़छाड़ के मामले में रासुका की कार्रवाई की गई है। आरोपितों को उज्जैन के केंद्रीय जेल भेज दिया गया है। शेष आरोपित जिला जेल में हैं। वालपुर भगोरिया से लौट रही युवती के साथ बदमाशों ने राह चलते अश्लील हरकत की थी। मामले का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर सामने आने के बाद आदिवासी समाज ने गहरा रोष जताया था। इसके बाद पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर वीडियो के आधार पर 15 आरोपितों को गिरफ्तार किया था। जेल भेजने के पहले सभी बदमाशों का जुलूस निकाला गया था। अब पुलिस ने चार आरोपित नन्ने उर्फ नरेन निवासी गनपुर (मनावर), विशाल अलावा, दिलीप वास्कले निवासी गनपुर और मुन्ना भील निवासी सिरसी (मनावर) के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की है। एसपी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि महिला सुरक्षा से खिलवाड़ को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सख्त कार्रवाई का सिलसिला जारी रहेगा।

मेघनगर में छेड़छाड़ के बाद युवतियों से मारपीट, सात गिरफ्तार

छेड़छाड़ के बाद युवतियों से मारपीट का वीडियो सामने आया है। पुलिस ने संज्ञान लेते हुए सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। वीडियो शनिवार को मेघनगर में लगे भगोरिया मेले का है। पुलिस ने वीडियो सामने आने के बाद आरोपितों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित की। जांच में पता चला कि अंतरवेलिया क्षेत्र निवासी पांच-छह युवतियां मेला देखने गई थीं। इसके बाद युवतियों से चर्चा कर मेघनगर थाने में धारा 354, 354 डी, 394, 323, 506 तथा 7/8 पाक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है। युवतियों ने पुलिस को बताया कि मेले के दिन शाम चार बजे मेघनगर बस स्टैंड के पीछे छह-सात लड़के उनके पीछे चल रहे थे। एक लड़के ने युवती के कंधे पर हाथ रख दिया। जब युवतियों ने आपत्ति जताई तो उनसे मारपीट की गई। पुलिस अधिक्षक आसुतोष गुप्ता ने बताया कि एक युवती ने संजय बारिया नामक युवक की जानकारी दी थी। जब पुलिस टीम ने तलाश की तो पता चला कि वह सातबिल्ली गांव का रहने वाला है। पुलिस ने संजय को गिरफ्तर कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि अनिल,आंजु, दिनेश, शंकर व दो किशोरों द्वारा कंधे पर हाथ रखने की बात को लेकर युवतियों से मारपीट की गई थी। इसके बाद सभी को पुलिस सभी गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी