Sehore Factory Blast: सीहोर में फैक्ट्री में विस्फोट, अंतरराष्ट्रीय धाविका के पिता सहित दो जिंदा जले

Sehore Factory Blast सीहोर में ग्लूटेन बनाने वाली आयशा इंडस्ट्री में आग लगने के बाद विस्फोट हुआ। इसमें अंतरराष्ट्रीय धाविका बुशरा खान के 62 वर्षीय पिता गफ्फार खान और एक महिला की मौत हो गई जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Mon, 23 May 2022 07:25 PM (IST) Updated:Mon, 23 May 2022 07:25 PM (IST)
Sehore Factory Blast: सीहोर में फैक्ट्री में विस्फोट, अंतरराष्ट्रीय धाविका के पिता सहित दो जिंदा जले
सीहोर में फैक्ट्री में विस्फोट, अंतरराष्ट्रीय धाविका के पिता और एक महिला जिंदा जले। फाइल फोटो

सीहोर, जेएनएन। मध्य प्रदेश के सीहोर स्थित पचामा औद्योगिक क्षेत्र में ग्लूटेन बनाने वाली आयशा इंडस्ट्री में सोमवार सुबह 11 बजे आग लगने के बाद विस्फोट हुआ। इसमें अंतरराष्ट्रीय धाविका बुशरा खान के 62 वर्षीय पिता गफ्फार खान और एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो सका है। कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं। फैक्ट्री में पहले अज्ञात कारणों से आग लगी, फिर धमाका हो गया। इस हादसे में अब्दुल्लापुर निवासी धाविका बुशरा के पिता गफ्फार खान के अलावा पचामा निवासी 35 वर्षीय रेखाबाई पति राजकुमार की मौत हो गई। वहीं, थोड़ी दूरी पर काम कर रही गोकलबाई व पुष्पाबाई गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। फैक्ट्री मालिक का नाम अशफाक खान बताया जा रहा है।

बुशरा खान के नाम है राष्ट्रीय रिकार्ड

मध्य प्रदेश एथलेटिक्स अकादमी की होनहार धाविका बुशरा ने कम उम्र में बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली थी, उनकी इस सफलता में पिता गफ्फार खान का विशेषष योगदान रहा है। हाल में ही बुशरा का चयन फ्रांस में आयोजित व‌र्ल्ड स्कूल एथलेटिक्स के लिए भारतीय टीम में हुआ था, लेकिन वीजा नहीं मिल पाने के कारण वे दिल्ली से लौट आई थीं। बुशरा के नाम राष्ट्रीय रिकार्ड भी हैं। बुशरा की दो बहनें भी धावक हैं। बुशरा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने में पिता गफ्फार खान का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

मिनी ट्रक में आग लगने से 13 गोवंश की मौत

उज्जैन। जावरा-खाचरौद मार्ग पर फर्नाजी महल के समीप शनिवार रात 11:30 बजे तस्करी कर ले जा रहे गोवंश से भरे मिनी ट्रक के इंजन में आग लग गई। इस दौरान दम घुटने और आग की तेज लपटों से पांच गाय और आठ बछड़ों की मौत हो गई। वाहन से धुआं उठता देख आसपास के ग्रामीण पहुंचे और 12 मवेशियों को बचा लिया। अधिकारियों ने गोतस्करी कर महाराष्ट्र ले जाने की आशंका जताई है।

chat bot
आपका साथी