कांग्रेस में 'कौन बनेगा मुख्यमंत्री' की लड़ाई

2018 में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का चेहरा कौन होगा, कौन मुख्यमंत्री पद का दावेदार होगा? इस मुद्दे पर ब़$डे नेताओं के बीच जंग छि़ड गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के दौरे के बाद विवाद और भी ब़ढ गया है। अब राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने इस मामले में ट्वीट कर कहा है कि चेहरा कौन होगा, इसके लिए सर्वसम्मति व एकजुटता जरूरी है।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Tue, 11 Oct 2016 05:04 AM (IST) Updated:Tue, 11 Oct 2016 05:16 AM (IST)
कांग्रेस में 'कौन बनेगा मुख्यमंत्री' की लड़ाई

भोपाल। ब्यूरो। 2018 में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का चेहरा कौन होगा, कौन मुख्यमंत्री पद का दावेदार होगा? इस मुद्दे पर ब़$डे नेताओं के बीच जंग छि़ड गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के दौरे के बाद विवाद और भी ब़ढ गया है। अब राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने इस मामले में ट्वीट कर कहा है कि चेहरा कौन होगा, इसके लिए सर्वसम्मति व एकजुटता जरूरी है।
कांग्रेस में एकजुटता को लेकर बयानबाजी और कलह सार्वजनिक हो गई है, लेकिन प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण यादव इससे इंकार करते हैं। यादव का दावा है कि कांग्रेस के सारे नेता एकजुट हैं। वे कहते हैं कि इस तरह की अफवाहें बीजेपी फैला रही है।
तन्खा पार्टी में एकजुटता को बड़ी चुनौती मानते हैं। वे कहते हैं कि जैसे राज्यसभा चुनाव में सभी लोग एकजुट हो गए थे, वैसे ही आने वाले विधानसभा चुनावों में ब़$डे नेता एकजुट हो जाएंगे।
चुनाव में चेहरा पेश किए जाने के बयानों पर राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने ट्वीट किया कि चुनाव में चेहरा पेश करने की सिंधिया की बात से वे सहमत हैं, लेकिन मध्यप्रदेश में आज पार्टी के सामने सबसे बड़ी चुनौती है कि एकजुटता का चेहरा पेश किया जाए। इस ट्वीट के बाद जब नईदुनिया ने उनसे संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी दिग्गज जानते हैं कि प्रदेश में बीजेपी सरकार को अपदस्थ करने के लिए यह जरूरी है कि एकजुट हों।

chat bot
आपका साथी