MP के 46 राजनीतिक दलों ने नहीं दिया आय-व्यय का ब्योरा

चुनाव आयोग द्वारा कई बार आय-व्यय का ब्योरा मांगने के बाद भी मध्य प्रदेश के 46 पंजीकृत राजनीतिक दलों ने अपना ब्योरा पेश नहीं किया है।

By Manish NegiEdited By: Publish:Sun, 25 Dec 2016 11:51 PM (IST) Updated:Mon, 26 Dec 2016 12:55 AM (IST)
MP के 46 राजनीतिक दलों ने नहीं दिया आय-व्यय का ब्योरा

भोपाल, नई दुनिया। चुनाव आयोग द्वारा कई बार आय-व्यय का ब्योरा मांगने के बाद भी मध्य प्रदेश के 46 पंजीकृत राजनीतिक दलों ने अपना ब्योरा पेश नहीं किया है। इन दलों को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने फिर नोटिस देकर जवाब तलब किया है। बताया जा रहा है कि अब रिपोर्ट न देने पर आयोग इनके खिलाफ कार्रवाई कर सकता है।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एसएस बंसल ने बताया कि प्रदेश में 54 पंजीकृत राजनीतिक दल हैं। इनमें सिर्फ आठ ने आय-व्यय का लेखा-जोखा दिया है, जबकि दलों से दो बार पहले भी जानकारी मांगी जा चुकी है। अब एक बार भी स्मरण पत्र भेजा गया है। इस बार भी जानकारी नहीं आई तो चुनाव आयोग को रिपोर्ट भेजी जाएगी। आयोग ने पार्टी फंड की पारदर्शिता, चुनाव व्यय और आय-व्यय को लेकर दलों से रिपोर्ट मांगी है।

सरकार चाहती है कैशलेस इकॉनमी, कैशलेस का मतलब 'नो कैश' नहीं : जेटली

chat bot
आपका साथी