भाजपा अध्यक्ष चौहान ने किया टीम का एलान

भोपाल [ब्यूरो]। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने सात महीने बाद टीम घोषित की। कार्यसमिति क

By Edited By: Publish:Sun, 22 Mar 2015 04:58 AM (IST) Updated:Sun, 22 Mar 2015 02:35 AM (IST)
भाजपा अध्यक्ष चौहान ने किया टीम का एलान

भोपाल [ब्यूरो]। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने सात महीने बाद टीम घोषित की। कार्यसमिति के पुराने पदाधिकारी यथावत हैं, तो सवा साल से खाली पदों पर युवाओं को तवज्जो दी है। तीन उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, दो प्रवक्ता एवं दो पूर्व विधायक महिला नेत्रियों को प्रदेश मंत्री मनोनीत किया गया है।

तीन उपाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, विजेश लूणावत एवं मनोरंजन मिश्रा हैं। महामंत्रियों के बतौर किसान मोर्चा अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर, पूर्व विधायक अरविंद भदौरिया एवं पूर्व मंत्री मनोहर ऊंटवाल का मनोनयन किया गया है। प्रदेश मंत्री पद श्रीमती संध्या राय एवं श्रीमती विनोद पंथी को मौका दिया गया है। इंदौर के बाबूसिंह रघुवंशी एवं रूप पमनानी को प्रवक्ताओं की टीम में जोड़ा गया है। भोपाल के पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में वापसी की गई है।

पुरानी टीम यथावत

नवरात्रि पर 74 बंगले स्थित अपने नए आवास में गृहप्रवेश के मौके पर प्रदेश अध्यक्ष चौहान ने मीडिया से बताया कि उन्होंने अपनी टीम में केवल खाली पदों पर ऊर्जावान नेताओं का मनोनयन किया है। प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनने के बाद संगठन के पदाधिकारी भूपेन्द्र सिंह, डॉ गौरीशंकर शेजवार, यशोधरा राजे सिंधिया, लालसिंह आर्य एवं माया सिंह प्रदेश मंत्रिमंडल का हिस्सा बन गए थे। महामंत्री का एक पद स्वयं नंदकुमार सिंह चौहान के अध्यक्ष बनने से रिक्त था।

निगम-मंडल निर्णय सीएम पर

बहुप्रतीक्षित निगम-मंडलों में राजनीतिक नियुक्ति के सवाल पर चौहान ने कहा कि यह मेरा विषय नहीं बल्कि मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है, वही निर्णय करेंगे। चौहान ने बताया कि पार्टी के सक्रिय नेताओं को टीम से जोड़कर निचले स्तर तक संगठन की मजबूती पर काम होगा। चौहान ने सदस्यता अभियान में करो़़डपति बनने का भरोसा जताया।

chat bot
आपका साथी