दिग्विजय 21 को भोपाल आएंगे

भोपाल [ब्यूरो]। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह करीब एक माह बाद फिर 21 मार्च को भोपाल आएंगे। सिंह व्

By Edited By: Publish:Tue, 17 Mar 2015 05:38 AM (IST) Updated:Tue, 17 Mar 2015 02:11 AM (IST)
दिग्विजय 21 को भोपाल आएंगे

भोपाल [ब्यूरो]। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह करीब एक माह बाद फिर 21 मार्च को भोपाल आएंगे। सिंह व्यापमं घोटाले की निगरानी कर रही एसआईटी को फिर कुछ दस्तावेज सौंप सकते हैं। वे एक दिन भोपाल में रुकने के बाद 22 मार्च को राघौगढ़ जाएंगे। सिंह के भोपाल स्थित कार्यालय ने उनके भोपाल आने की पुष्टि की है। विधानसभा में कांग्रेस के शासनकाल में विधानसभा में हुई अवैध नियुक्तियों को लेकर जहांगीराबाद थाने में एफआईआर होने के बाद दिग्विजय सिंह की ये पहली भोपाल यात्रा है।

कांग्रेस आज जाएगी आयकर विभाग

भोपाल [ब्यूरो]। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान द्वारा दो मंत्री उमाशंकर गुप्ता और भूपेन्द्र सिंह की मौजूदगी में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर भोपाल के एक बिल्डर से दस करोड़ की रिश्वत लेने के आरोप पर कांग्रेस पलटवार करेगी। प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी मंगलवार को 12 बजे आयकर विभाग जाकर शिवराज सरकार के कुछ मंत्रियों के खिलाफ जांच की मांग करेंगे।

chat bot
आपका साथी