व्यापमं घोटाले के आरोपियों को बचा रही सरकार

भोपाल [ब्यूरो]। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

By Edited By: Publish:Wed, 04 Mar 2015 05:53 AM (IST) Updated:Wed, 04 Mar 2015 02:54 AM (IST)
व्यापमं घोटाले के आरोपियों को बचा रही सरकार

भोपाल [ब्यूरो]। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व्यापमं घोटाले की जांच को प्रभावित कर रहे हैं। घोटाले के आरोपी डॉ. गुलाब सिंह किरार के साथ बरेली में चौहान ने मंच साझा किया। उन्होंने कहा है कि यही वजह है कि एसटीएफ डॉ.किरार को गिरफ्तार नहीं कर रही है। उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव व्यापमं घोटाले में भाजपा के वरिष्ठ नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को लेकर एसआईटी से मुलाकात करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता केके मिश्रा ने बताया कि डॉ. किरार को सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग का सदस्य बनाकर राज्यमंत्री का दर्जा दे रखा है। इनके और पुत्र डॉ.शक्ति सिंह के खिलाफ ग्वालियर एसटीएफ ने 16 जुलाई 2014 को एफआईआर दर्ज की है। इसके बाद भी फरार आरोपी का मुख्यमंत्री के साथ मंच साझा करना कानून और पुलिस को सीधी चुनौती दे रहा है। उधर, घोटाले के नए दस्तावेज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव बुधवार को एसआईटी को सौंपेंगे।

संभाग स्तर पर लगेगा खुला मंच

व्यापमं घोटाले को लेकर कांग्रेस का खुला मंच अब संभाग स्तर पर लगेगा। इसी शुरुआत 16 मार्च को सतना से होगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि सतना के बाद शहडोल, जबलपुर, सागर, इंदौर और उज्जैन में आयोजन किया जाएगा। इसमें सामाजिक संगठन, प्रबुद्ध नागरिकों के साथ व्यापमं पीड़ितों को बुलाया जाएगा।

गृह विभाग से मांगा दस साल का रिकार्ड

दिग्विजय सिंह के शासनकाल में पुलिस भर्ती का रिकार्ड मांगे जाने पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस ने गृह विभाग से भाजपा शासनकाल के दस साल का रिकार्ड मांग लिया है। जेपी धनोपिया ने सूचना का अधिकार आवेदन लगाकर 2004 से 2014 के बीच पुलिस विभाग से परिवहन विभाग में प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए अधिकारी-कर्मचारियों का लेखा-जोखा मांगा है। धनोपिया ने प्रतिनियुक्ति के संबंध में मुख्यमंत्री और उनके कार्यालय द्वारा किए पत्राचार के साथ नोटशीट की सत्यापित प्रतिलिपि मांगी है।

chat bot
आपका साथी