महिला डॉक्टर को चार साल की सजा

By Edited By: Publish:Mon, 21 Jul 2014 01:48 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jul 2014 01:23 AM (IST)
महिला डॉक्टर को चार साल की सजा

भोपाल, रीवा [ब्यूरो]। एमएलसी रिपोर्ट तैयार करने के बदले 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए ट्रेप हुई महिला डॉक्टर डॉ. संध्या कोरी कोरी [62] को जिला सत्र न्यायालय के विशेष न्यायालय ने 4 साल की कैद व 50 हजार रुपए जुर्माना किया है।

लोकायुक्त टीम ने 26 फरवरी 2012 को राजेन्द्र तिवारी राजाबांध की शिकायत पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र त्योंथर में पदस्थ डॉ. संध्या को रिश्वत लेते हुए ट्रेप किया था। इसके बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था। लोकायुक्त पुलिस ने 25 सितंबर 2012 को इस मामले का चालान पेश किया था।

chat bot
आपका साथी