भाई साधु यादव को दुश्मन कहा राबड़ी ने

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपने भाई साधु यादव को दुश्मन कहा है। राबड़ी के अनुसार दुश्मन से बात नहीं होती है। राबड़ी देवी से पूछा गया था कि क्या राजद की तरफ से साधु यादव को सारण संसदीय क्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ने का आग्रह किया जाएगा? ध्यान रहे कि राजद प्रमुख लालू यादव की पत्नी राबड़ी खुद सारण के म

By Edited By: Publish:Wed, 26 Mar 2014 09:10 PM (IST) Updated:Mon, 31 Mar 2014 12:59 PM (IST)
भाई साधु यादव को दुश्मन कहा राबड़ी ने
भाई साधु यादव को दुश्मन कहा राबड़ी ने

पटना,जागरण ब्यूरो। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपने भाई साधु यादव को दुश्मन कहा है। राबड़ी के अनुसार दुश्मन से बात नहीं होती है। राबड़ी देवी से पूछा गया था कि क्या राजद की तरफ से साधु यादव को सारण संसदीय क्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ने का आग्रह किया जाएगा? ध्यान रहे कि राजद प्रमुख लालू यादव की पत्नी राबड़ी खुद सारण के मैदान में हैं। साधु ने उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की बात कही है।

पढ़ें: बहन राबड़ी को छपरा में चुनौती देंगे भाई साधु यादव

इधर, राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि साधु यादव का राजद की ओर से मान मनौव्वल नहीं होगा। लोकतंत्र में हर व्यक्ति को चुनाव लड़ने का अधिकार है। साधु यादव इसी अधिकार के तहत चुनाव लड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद चुनाव लड़ने से रोकने के लिए साधु यादव को मनाने नहीं जाएंगे। उनके चुनाव लड़ने से राजद प्रत्याशी को कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने कहा कि रीतलाल यादव के पिता जी बीमार थे। उनको देखने के लिए लालू प्रसाद उनके घर पर गए थे। आपराधिक मामलों के आरोपी रीतलाल यादव को तो कोर्ट ने चुनाव लड़ने की अनुमति प्रदान कर दी है। उनका मामला अभी कोर्ट में है।

chat bot
आपका साथी