हार का बहाना तलाश रही कांग्रेस : मोदी

संबलपुर [जागरण न्यूज नेटवर्क]। चिलचिलाती धूप में ओड़िशा की धरती पर उमड़ी भीड़ से उत्साहित नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के बहाने संप्रग सरकार पर हमला बोला। कहा, कांग्रेस हार का बहाना तलाशने में जुट गई है। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने वाली सरकार के मंत्री अब लंदन जाकर देश के सुप्रीम कोर्ट और निर्वाचन आयोग की आलोचना कर रहे हैं।

By Edited By: Publish:Fri, 14 Mar 2014 11:10 AM (IST) Updated:Fri, 14 Mar 2014 07:42 PM (IST)
हार का बहाना तलाश रही कांग्रेस : मोदी

संबलपुर [जागरण न्यूज नेटवर्क]। चिलचिलाती धूप में ओड़िशा की धरती पर उमड़ी भीड़ से उत्साहित नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के बहाने संप्रग सरकार पर हमला बोला। कहा, कांग्रेस हार का बहाना तलाशने में जुट गई है। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने वाली सरकार के मंत्री अब लंदन जाकर देश के सुप्रीम कोर्ट और निर्वाचन आयोग की आलोचना कर रहे हैं। प्रधानमंत्री इसका जवाब दें। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के प्रति अपेक्षाकृत नरम भाव रखते हुए मोदी ने उनके पास जनता के लिए समय का अभाव बताया। राजग के अपने इस पूर्व साथी के प्रति मोदी ने भुवनेश्वर की रैली में भी नरमी बरती थी।

विरोधियों का जवाब देते हुए मोदी ने कहा, वह दिन चौबीसों घंटे देश की समस्याओं का निदान तलाशने की कोशिश करते रहते हैं जबकि विरोधी केवल उन्हें (मोदी को) रोकने के उपाय तलाशते हैं। संबलपुर की धरती को वीरों की धरती बताते हुए कहा, यहां पर सन 1857 से पहले ही स्वतंत्रता के लिए लड़ाई शुरू हो चुकी थी। वह यहां के लोगों का आशीर्वाद लेने आए हैं। लोग समर्थन केवल सरकार बनाने के लिए ही नहीं दें बल्कि मजबूत सरकार बनाने का भरोसा दें जिससे वह सपनों के भारत का निर्माण कर सकें।

कांग्रेस पर हमले के मूड में मोदी ने कहा कि इस पार्टी को 60 साल के बाद गरीबों की याद आई है। वह इनके भोजन का कानून अब लेकर आई है।

भाजपा की जीत के लिए मोदी का वाराणसी से चुनाव लड़ना जरूरी : अमित शाह

मुगालते में न रहें मोदी, बागपत में घुस भी नहीं पाएंगे: अजित सिंह

एक और सर्वे में कांग्रेस की हालत पतली, राजग को मिली बढ़त

यह वही सरकार है जिसके शासन में बढ़ी महंगाई के चलते गरीबों के घर का चूल्हा नहीं जलता। मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि के चलते हाल में हुई बर्बादी का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री और शहजादे (राहुल गांधी) को वहां की परवाह नहीं है। वे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मदद की गुहार को अनसुना कर रहे हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि मध्य प्रदेश के किसानों और वहां की जनता ने हाल में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को वोट नहीं दिया। जनता के साथ व्यवहार करने में भी संप्रग सरकार पक्ष और विपक्ष का ध्यान रखती है। मोदी ने आगामी चुनाव में भाजपा को जिताने के साथ कांग्रेस को हराने का भी आह्वान किया।

chat bot
आपका साथी