Foreign Travel Tips: कम खर्च में घूमना चाहते हैं विदेश? तो इन 5 देशों में जरूर जाएं

Foreign Travel Tips विदेश घूमना किसे पसंद नहीं वो भी तब जब वहां जाना आपके बजट में हो। जी हां आज हम आपको ऐसे 5 देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जो घूमने के लिहाज से सस्ते हैं। आइए जानते है उन देशों के बारे में...

By Poonam MehtaEdited By: Publish:Thu, 07 Apr 2022 03:01 PM (IST) Updated:Thu, 07 Apr 2022 03:01 PM (IST)
Foreign Travel Tips: कम खर्च में घूमना चाहते हैं विदेश? तो इन 5 देशों में जरूर जाएं
Foreign Travel Tips: कम खर्च में घूमे विदेश

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Foreign Travel Tips: विदेश घूमना की इच्छा कौन नहीं रखता, लेकिन लोग अक्सर सिर्फ इसलिए ट्रिप प्लान नहीं कर पाते क्योंकि वहां जाना काफी महंगा पड़ता है। वहां का वीज़ा, फ्लाइट, ठहरने और फिर खाने-पीने का खर्चा हमारे बजट से बाहर निकल जाता है।

हांलाकि, कुछ ऐसे देश हैं जहां कि बजट यात्रा संभव है। तो अगर आप भी विदेश घूमने की ख्वाहिश रखते हैं और ऐसी जगहों की तलाश में हैं जहां न सिर्फ पहुंच पाना बल्कि घूमना भी सस्ता हो। तो हम आपके लिए लाए हैं 5 ऐसे देशों की लिस्ट जहां आप सस्ते में सफर कर सकते हैं।

नेपाल

नेपाल की राजधानी काठमांडू बेहद ही खूबसूरत है। यहां के बौद्ध स्तूप दुनियाभर में मशहूर हैं। आप दिल्ली से फ्लाइट ले रहे हैं तो आराम से 12 हजार से लेकर 15 हजार में घूम सकते हैं। यह भारत का पड़ोसी देश है। यहां जाने के लिए आपको पासपोर्ट और वीजा की कोई जरूरत नहीं है।

वियतनाम

वियतनाम भारत से यात्रा पर जाने के लिए सबसे सस्ते देशों में से है। यहां आपको सुंदर समुद्र तट, लैंडस्केप, लजीज स्ट्रीट फूड, गुफाएं देखने को मिलेंगी। शोपिंग के लिए वियतनाम बहुत ही सस्ता देश है।

भूटान

भूटान हिमालय की पहाड़ियों से ढका हुआ है, जहां आपको कई रहस्यमय चीजें और कथाएं सुनने को मिल जाएंगी। ऐसा माना गया है कि दुनिया के सबसे खुश लोग भूटान के होते हैं। इस देश में जाने के लिए भारतीयों को वीजा की जरूरत नहीं पड़ती। भूटान आप सड़क, फ्लाइट और ट्रेन के माध्यम से पहुंच सकते हैं।

बाली

बाली इंडोनेशिया का एक द्वीप है। यहां कई हाई-फाई रेस्तरां और ट्रेंडी फैशन स्टोर्स की धूम है। दिल्ली से बाली की हवाई दूरी करीब 6,800 किलोमीटर है। फ्लाइट से बाली पहुंचने में करीब सवा 8 घंटे लगते हैं।

मलेशिया

भारत से मलेशिया का सफर मात्र 4 घंटे की उड़ान का हैं। यहां काफी पर्यटक आते हैं। कुआलालंपुर मलेशिया का प्रमुख पर्यटन स्थल है। मलेशिया में देखने लायक कई मार्कट हैं।

श्रीलंका

घूमने के लिए श्रीलंका काफी सस्ता देश है। खास बात ये है कि आप कम समय और बजट में श्रीलंका जा सकते हैं। यहां आप सुंदर तटीय इलाकों को घूम सकते हैं। श्रीलंका दुनिया का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाले द्वीपों में से एक है।

picture courtesy: freepik

chat bot
आपका साथी