प्री वेडिंग फोटोशूट को यादगार बनाने के लिए देश की इन जगहों की करें सैर

अगर धरती पर चाँद की सैर करना चाहते हैं तो एक बार मूंडलैंड जरूर जाएं। यूं तो कश्मीर को धरती का स्वर्ग का कहा जाता है। इसके अलावा कश्मीर की वादियों में कई ऐसी जगह हैं जो अपनी विशेषता के प्रसिद्ध है। इनमें एक मूनलैंड है।

By Pravin KumarEdited By: Publish:Sun, 26 Jun 2022 11:28 AM (IST) Updated:Sun, 26 Jun 2022 01:36 PM (IST)
प्री वेडिंग फोटोशूट को यादगार बनाने के लिए देश की इन जगहों की करें सैर
प्री वेडिंग फोटोशूट को यादगार बनाने के लिए देश की इन जगहों की करें सैर

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। आजकल हनीमून और बेबीमून की तरह प्री वेडिंग फोटोशूट का क्रेज बढ़ा है। कपल्स शादी से पहले रोमांटिक डेस्टिनेशन पर जाकर फोटोशूट कराते हैं। प्री वेडिंग शूट में कपल्स शादी से पहले एक दूसरे से मिलते हैं। एक दूसरे को जानते और पहचानते हैं। साथ ही क्वालिटी टाइम बिताते हैं। यह चलन पहले भी था। जब लड़का और लड़की को एक दूसरे से मिलाया जाता था। हालांकि, उस समय फोटोशूट का ट्रेंड था, लेकिन आजकल प्री वेडिंग फोटोशूट का ट्रेंड है। अगर आप भी प्री वेडिंग फोटोशूट को यादगार बनाना चाहते हैं, तो देश की इन जगहों की सैर कर सकते हैं। आइए जानते हैं-

मूनलैंड

अगर धरती पर चाँद की सैर करना चाहते हैं, तो एक बार मूंडलैंड जरूर जाएं। यूं तो कश्मीर को धरती का स्वर्ग का कहा जाता है। इसके अलावा, कश्मीर की वादियों में कई ऐसी जगह हैं, जो अपनी विशेषता के प्रसिद्ध है। इनमें एक मूनलैंड है। लेह से मूनलैंड की दूरी महज 127 किलोमीटर है। इस जगह को लामायुरू गांव कहा जाता है। इतिहासकारों की मानें तो बहुत पहले मूनलैंड में एक झील थी, जो सुख गई। झील की सुखी पीली मिट्टी बिल्कुल चांद की ज़मीन की तरह दिखती है। खासकर, पूर्णिमा की रात को यहां की खूबसूरती देखने लायक रहती है। इसके लिए मूनलैंड प्री वेडिंग शूट के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां प्री वेडिंग फोटोशूट को यादगार बना सकते हैं।

चकराता

अगर आप दिल्ली के आसपास प्री वेडिंग फोटोशूट की प्लानिंग कर रहे हैं, तो चकराता बेस्ट डेस्टिनेशन है। देवों की भूमि उत्तराखंड के देहरादून जिले में चकराता स्थित है। समुद्रतल से इसकी ऊंचाई 6949 फुट है। चकराता में कई पर्यटन स्थल हैं। इनमें एक टाइगर फाल्स है, जिसकी ऊंचाई 50 मीटर है। चकराता से इसकी दूरी 5 किलोमीटर है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक फोटोशूट कर सकते हैं।

माण्डवगढ़

मध्यप्रदेश के धार जिले में माण्डवगढ़ स्थित है। इसे मांडू के नाम से भी जानते हैं। धार शहर से इसकी दूरी महज 35 और इंदौर से 100 किलोमीटर है। प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए माण्डवगढ़ परफेक्ट डेस्टिनेशन है। बड़ी संख्या में पर्यटक माण्डवगढ़ घूमने आते हैं। आप अपने पार्टनर के साथ फोटोशूट के लिए माण्डवगढ़ जा सकते हैं।

chat bot
आपका साथी