थाली के हैं शौक़ीन, तो दिल्ली की इन 5 पैसा-वसूल जगहों को ज़रूर आज़माएं

Paisa Vasool Thalis दिल्ली में कई तरह के खाने और विशिष्टताओं के अलावा आपको बजट थालियां भी मिलेंगी जो स्वादिष्ट होने के साथ आपकी भूख को संतुष्ट भी करेंगी।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Tue, 11 Feb 2020 04:01 PM (IST) Updated:Mon, 17 Feb 2020 04:15 PM (IST)
थाली के हैं शौक़ीन, तो दिल्ली की इन 5 पैसा-वसूल जगहों को ज़रूर आज़माएं
थाली के हैं शौक़ीन, तो दिल्ली की इन 5 पैसा-वसूल जगहों को ज़रूर आज़माएं

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Paisa Vasool Thalis: दिल्ली एक ऐसा शहर है जो ऐसी आकर्षक जगहों से भरा हुआ है जहां आपको पैसा वसूल खाना मिल जाएगा। ये खाना इतना स्वादिष्ट होता है कि आप बार-बार यहां आने पर मजबूर हो जाएंगे।  

कई तरह के खाने और विशिष्टताओं के अलावा, आपको बजट थालियां भी मिलेंगी जो स्वादिष्ट होने के साथ आपकी भूख को संतुष्ट भी करेंगी। इन वेज या नॉन वेज थालियों में सलाद, चटनी, ग्रेवी, रोटी, चावल, मीठा और कई चीज़ें शामिल होती हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि अगर थाली में इतनी सारी स्वादिष्ट चीज़ें शामिल हैं तो ये ज़रूर महंगी होगी? तो जवाब है नहीं, हम आपको बता रहे हैं दिल्ली की 5 ऐसी जगहें जहां आपको पैसा वसूल स्वादिष्ट थाली मिलेंगी।   

द चांदनी चॉक रेस्टॉरेन्ट

नोएडा सेक्टर-76 में स्थित पुरानी दिल्ली का ये रेस्टॉरेंट अपने स्वादिष्ट खाने के लिए मशहूर हैं। यहां का खाना इतना अच्छा है कि आप अपनी उंगलियां तक चाट जाएंगे। ये रेस्टॉरेंट उत्तर भारतीय, दक्षिण भारतीय और स्ट्रीट फूड भी सर्व करता है।  

पंजाबी कॉर्नर

ये रेस्टॉरेंट दिल्ली के कालकाजी में स्थित है और इंडोर सिटिंग के साथ होम डिलिवरी भी ऑफर करता है। पंजाबी कॉर्नर सिर्फ शाकाहारी खाना ही परोसता है। हालांकि, आपको यहां कई तरह की स्वादिष्ट ग्रेवीज़ और रोटियां मिल जाएंगी। यहां कि थाली 80 रुपए से शुरू होकर 120 रुपए तक की हैं।

हैलो मील 

दिल्ली के विजय नगर में स्थित हैलो मील एक रेस्टॉरेंट नहीं है और सिर्फ डिलिवरी करता है। ये भारतीय खाने में शाकाहारी और मासाहारी दोनों तरह का खाना डिलीवर करते हैं, जिसकी कीमत सिर्फ 79 रुपए है। आप यहां कि सोया चाप थाली से लेकर स्पेशल फिश थाली तक ट्राई कर सकते हैं। 

चावला दी मशहूर चूर-चूर नान

पहाड़गंज इलाके में भारतीय खाने के लिए ये जगह सबसे मशहूर है। अगर आप दिल्ली आते हैं तो पहाड़गंज के चॉक मुल्तानी धंदा ज़रूर जाएं, और यहां चावला दी मशहूर चूर चूर नान को ट्राई करें। इनकी स्पेशल्टी आलू चूर-चूर नान थाली, स्पेशल आलू प्याज़ चूर-चूर नान थाली हैं।

मॉमज़ किचन 

ये गुड़गांव के डीएलएफ फेज़-3 में स्थित है। मॉमज़ किचन बिल्कुल घर के खाने जैसा खाना सर्व करता है। इनके मेन्यू में 5 थालियां मौजूद हैं जो शाकाहारी हैं। 

chat bot
आपका साथी