इस राज्य ने कोरोना मुक्त रहने के लिए अक्टूबर तक सील की अपनी सभी सीमाएं

सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने कहा कि यह फैसला सात लाख लोगों की सेहत और सुरक्षा के कल्याण के लिए लिया गया है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Mon, 27 Apr 2020 04:52 PM (IST) Updated:Mon, 27 Apr 2020 07:18 PM (IST)
इस राज्य ने कोरोना मुक्त रहने के लिए अक्टूबर तक सील की अपनी सभी सीमाएं
इस राज्य ने कोरोना मुक्त रहने के लिए अक्टूबर तक सील की अपनी सभी सीमाएं

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। जहां एक ओर भारत के सभी हिस्सों में कोरोना के मरीज पाए गए हैं। वहीं भारत के दो राज्य सिक्किम और नगालैंड इस महामारी से अब तक मुक्त हैं। सिक्किम में कोरोना वायरस महामारी से एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाए गए हैं। इसे देखते हुए सिक्किम की सभी सीमाओं को अक्टूबर तक के लिए बंद कर दिया गया है। इस बात की जानकारी राज्य सरकार की आधिकारिक घोषणा से होती है, जिसमें कहा गया है कि राज्य की सभी सीमाओं को अक्टूबर तक लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

यह फैसला लोगों की सेहत और सुरक्षा के लिए लिया गया है

इस बारे में सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने कहा कि यह फैसला सात लाख लोगों की सेहत और सुरक्षा के कल्याण के लिए लिया गया है। वहीं, विभिन्न राज्यों के प्रवासी मजदूरों की देखभाल सरकार द्वारा की जा रही है। उन्हें जीवन निर्वाह के लिए पैसे दिए जा रहे हैं। जैसे ही लॉकडाउन खत्म होता है, उसके बाद उन लोगों को रोजगार भी दिए जाएंगे।

सिक्किम में 81 सैंपल्स की जांच की गई थी

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सिक्किम के छात्र जो चीन में पढ़ रहे हैं। वे जनवरी में ही चीन से लौट गए हैं। जब वे चीन से लौटे तो उन्हें पहले क्वारंटाइन में रखा गया था। इसके बाद मेडिकल चेकअप के बाद उन्हें उनके घर भेज दिया गया। उस समय से राज्य की सीमाओं को बंद कर दिया गया है। इससे राज्य को सफलता मिली है और राज्य कोरोना मुक्त है। सिक्किम में 81 सैंपल्स की जांच की गई थी, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इस मद्देनजर सिक्किम के मुख्यमंत्री पीएस गोले और राज्यपाल ने अहम बैठकें की हैं और केंद्र सरकार के लगातार संपर्क में हैं।

नगालैंड में एक केस पाया गया था

वहीं नगालैंड में भी कोरोना वायरस के एक भी मरीज नहीं पाए गए हैं। इससे पहले नगालैंड में एक केस पाया गया था, जिसे असम भेज दिया गया। इसके बाद से नगालैंड में कोई संक्रमित नहीं पाए गए हैं।

chat bot
आपका साथी