नए साल को बनाना चाहते हैं यादगार, तो इन खूबसूरत जगहों पर मनाएं जश्न

पर्यटकों की पहली पसंद गोवा है। देश ही नहीं विदेश से भी लोग गोवा New Years Eve एन्जॉय करने आते हैं। ऐसा कहा जाता है कि गोवा के हर एक जगह पर 31 दिसंबर की रात को पार्टी की जाती है। जबकि पार्टी देर रात तक चलती है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Sat, 12 Dec 2020 07:11 AM (IST) Updated:Sat, 12 Dec 2020 07:11 AM (IST)
नए साल को बनाना चाहते हैं यादगार, तो इन खूबसूरत जगहों पर मनाएं जश्न
कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। दिसंबर का महीना चल रहा है। यह महीना पार्टी और सैर-सपाटे का होता है। इस महीने में लॉन्ग वीकेंड रहता है। दुनियाभर में 25 दिसंबर को बड़ा दिन मनाया जाता है। इसके अगले दिन बॉक्सिंग डे मनाया जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं। इसके अलावा लोग नए साल की भी ढ़ेर सारी तैयारियां करते हैं। कुछ लोग घर पर दोस्तों के साथ पार्टी करते हैं, तो कुछ लोग New Year's Eve को यादगार बनाने के लिए अपने पसंदीदा जगहों पर जाते हैं। हालांकि, जब बात किसी पल को यादगार बनाने की आती है, तो लोग जगहों के चुनाव में कंफ्यूज हो जाते हैं। अगर आप भी 2021 को यादगार बनाना चाहते हैं और पसंदीदा जगह को लेकर दुविधा में हैं, तो आप इन जगहों पर जा सकते हैं। अगर आपको नहीं पता है, तो आइए जानते हैं-

गोवा

पर्यटकों की पहली पसंद गोवा है। देश ही नहीं, विदेश से भी लोग गोवा New Year's Eve एन्जॉय करने आते हैं। ऐसा कहा जाता है कि गोवा के हर एक जगह पर 31 दिसंबर की रात को पार्टी की जाती है। जबकि, पार्टी देर रात तक चलती है। ऐसे में अगर आप नए साल को यादगार बनाना चाहते हैं, तो गोवा जरूर जाएं। कोरोना काल में यह जरूर सुनिश्चित कर लें कि फ्लाइट्स और होटल्स की सेवा उपलब्ध है।

उदयपुर

अगर आप New Year's Eve और नए साल को शाही अंदाज में शानदार और यादगार बनाना चाहते हैं, तो उदयपुर जा सकते हैं। पर्यटकों के लिए यह आकर्षण का केंद्र है। आमतौर पर विदेशी सैलानी राजस्थान जाना ज्यादा पसंद करते हैं। कई अवसर पर ऐसा भी देखा जाता है कि विदेशी पर्यटक यात्रा की शुरुआत राजस्थान से करते हैं। इसके लिए आप उदयपुर का चयन कर सकते हैं।

मसूरी

देवों की भूमि उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। रोजाना हजारों की संख्या में सैलानी उत्तराखंड आते हैं। अगर आप भी नए साल पर धमाल करना चाहते हैं, तो मसूरी जा सकते हैं। पहाडों के बीच बसा यह शहर घाटियों और वादियों के लिए जाना जाता है। साथ ही आप बर्फ़बारी का भी आनंद ले सकते हैं।

मुंबई

सपनों का शहर, मुंबई  New Year's Eve मनाने के लिए उपयुक्त शहर माना जाता है। इस शहर के बारे में ऐसा कहा जाता है कि यह कभी नहीं सोता है। हालांकि, मुंबई में गिने चुने पिकनिक स्पॉट हैं। जहां, आप अपने परिवार और दोस्तों के लिए साथ एन्जॉय कर सकते हैं। अगर आप कभी मुंबई नहीं गए हैं, तो नए साल को यादगार बनाने के लिए एक बार जरूर जाएं।

कश्मीर

कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। हर किसी की इच्छा कश्मीर घूमने की होती है। खासकर नए साल और वीकेंड पर लोग कश्मीर जाना ज्यादा पसंद करते हैं। ऊंची -ऊंची पहाड़ियां, घनी वादियां, घटियां और बर्फीले चादरों को देख मन प्रफुल्लित हो उठता है। अगर आप भी नए साल को स्पेशल तरीके से एन्जॉय करना चाहते हैं, तो कश्मीर का रुख कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी