आतंकवाद ही नहीं अपनी इन खूबसूरत जगहों के लिए भी जाना जाता है पाकिस्तान

पाकिस्तान अपने खूबसूरत टूरिस्ट्स प्लेसेज को लेकर भी जाना जाता है। जी हां पाकिस्तान में घूमने को लेकर काफी खूबसूरत जगहें हैं।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Sat, 30 Jul 2016 10:55 AM (IST) Updated:Sat, 30 Jul 2016 11:32 AM (IST)
आतंकवाद ही नहीं अपनी इन खूबसूरत जगहों के लिए भी जाना जाता है पाकिस्तान
आतंकवाद ही नहीं अपनी इन खूबसूरत जगहों के लिए भी जाना जाता है पाकिस्तान

जब भी आतंकवाद का जिक्र होता है तो लोगों के जहन में पाकिस्तान का नाम आता है। सही भी है क्योंकि अक्सर खबरों में पाकिस्तान का नाम सिर्फ आतंकवाद को लेकर ही चर्चा में जो रहता है। लेकिन इनके अलावा पाकिस्तान अपने खूबसूरत टूरिस्ट्स प्लेसेज को लेकर भी जाना जाता है। जी हां पाकिस्तान में घूमने को लेकर काफी खूबसूरत जगहें हैं। आज हम आपको बताएंगे की ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में जिन्हें देखने के बाद आप भी पाकिस्तान को अलग नजर से देखेंगे।

पंजाब के चकवाल में कतास गांव में मौजूद ये हिंदू मंदिर है। शिवजी के इस मंदिर के पास एक सरोवर है। कहा जाता है कि मां पार्वती के वियोग में जब शिवजी के आंखो से आंसू निकले तो उनके आंसुओं की दो बूंदे धरती पर गिरीं और आंसुओं की यही बूंदे एक विशाल कुंड में परिवर्तित हो गई।



खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मौजूद स्वात को नदियों की घाटी कहा जाता है।स्वात घाटी को पाकिस्तान का स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। इसके सौंदर्य की तुलना अक्सर कश्मीर घाटी से होती रही है। बर्फ से ढँके ऊँचे-ऊँचे पहाड़ों और हरियाली में नहाए मैदानों वाली स्वात घाटी की जीवन रेखा है


ये मकरान के हिंगोल में मौजूद मिट्टी के पहाड़ हैं


बलूचिस्तान में क्वेटा-सिब्बी सेक्शन में मौजूद बोलन रेलवे एक्सप्रेस लाइन।


बलूचिस्तान के छगाई जिले में मौजूद रेको डिक एक छोटा का कस्बा है। ये दुनियाभर में गोल्ड और कॉपर का एक बड़ा नेचुरल सोर्स है।


ग्वादर शहर में मौजूद कोस्ट लाइन। यहां दुनिया का सबसे गहरा समुद्री बंदरगाह है।


बलूचिस्तान के छोटे से कस्बे खानोजई के पास मौजूद कराकुली माउंटेन।


काराकोरम पाकिस्तान के बॉर्डर पर मौजूद काफी लंबी माउंटेन रेंज है। इसकी चोंगोलिसा पीक को क्वीन ऑफ काराकोरम कहा जाता है।


गिलगित-बाल्टिस्तान में मौजूद पत्थर के ट्रैन्गो टावर। ये रॉक टावर क्लाइंबिंग के लिए मशहूर हैं।


इस्लाम में सेवेन्थ एवेन्यू सिग्नल फ्री रोड है। ये इस्लामाबाद जू के पास मर्घाला रोड से शुरू होती है और कश्मीर हाईवे तक गई है।


तो देखा आपने ये है पाकिस्तान की खूबसूरत जगहें जिनके बारे में आप अब तक नहीं जानते थे।

पढ़ें- क्या आपने देखा है भारत का फ्रांस

यहां भूत-प्रेत बढ़ा रहे हैं पर्यटन

chat bot
आपका साथी