बरसात के दिनों में दिल्ली की इन खूबसूरत जगहों पर घूमने जरूर जाएं

अगर आप मुगलकालीन वास्तुकला की अनुपम रचना देखना चाहते हैं तो सफदरगंज मकबरा देखने जाएं। इसका निर्माण 18वीं सदी में हुआ है। आज भी सफदरगंज मकबरा की खूबसूरती देखने लायक है। इतिहासकारों की मानें तो नवाब शुजादुल्लाह ने साल 1754 में सफदरजंग मकबरा बनवाया था।

By Pravin KumarEdited By: Publish:Sun, 19 Jun 2022 02:22 PM (IST) Updated:Sun, 19 Jun 2022 07:49 PM (IST)
बरसात के दिनों में दिल्ली की इन खूबसूरत जगहों पर घूमने जरूर जाएं
बरसात के दिनों में दिल्ली की इन खूबसूरत जगहों पर घूमने जरूर जाएं

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। दिल्ली में कई प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल हैं, जिनका नाम युनेस्को विश्व विरासत स्थल में शामिल हैं। इनमें लाल किला, जामा मस्जिद, कमल मंदिर, कुतुबमीनार, इस्कॉन मंदिर, पुराना किला, इंडिया गेट, राष्टपति भवन, अक्षरधाम मंदिर आदि प्रमुख हैं। बड़ी संख्या में पर्यटक देश-विदेश से दिल्ली घूमने आते हैं। अगर आप भी बरसात के दिनों में दिल्ली घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इन खूबसूरत जगहों की सैर कर सकते हैं। आइए जानते हैं-

सफदरजंग मकबरा

अगर आप मुगलकालीन वास्तुकला की अनुपम रचना देखना चाहते हैं, तो सफदरगंज मकबरा देखने जाएं। इसका निर्माण 18वीं सदी में हुआ है। आज भी सफदरगंज मकबरा की खूबसूरती देखने लायक है। इतिहासकारों की मानें तो नवाब शुजादुल्लाह ने साल 1754 में सफदरजंग मकबरा बनवाया था। इस मकबरा का मुख्य गुंबद सफ़ेद संगमरमर पत्थर और शेष बलुआ पत्थर से बना है।

लाल किला

लाल किले का निर्माण भी शाहजहां ने करवाया था। साल 2007 में लाल किले को युनेस्को विश्व विरासत स्थल का दर्जा प्राप्त हुआ है। बरसात के दिनों में लाल किले की खूबसूरती बढ़ जाती है। इस किले के समीप जामा मस्जिद है। हर साल 15 अगस्त को प्रधानमंत्री द्वारा लाल किले की प्राचीर पर झंडा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।

कुतुबमीनार

अगर आप कुतुबमीनार घूमना चाहते हैं, तो बरसात के दिनों में कुतुबमीनार की सैर करें। मानसून के दिनों में कुतुबमीनार के चारों ओर हरियाली देखने लायक रहती है। इस मीनार का निर्माण 12 वीं सदी में हुआ है।

पुराना किला

चिड़ियाघर के समीप पुराना किला है। इस किले के नजदीक ही झील है, जो बरसात के दिनों में पूरा भर जाता है। इस मौसम में बड़ी संख्या में पर्यटक बोटिंग करने आते हैं। अगर आप बोटिंग का आनंद उठाना चाहते हैं, तो बरसात के दिनों में पुराना किला जरूर घूमने जाएं।

chat bot
आपका साथी