सेलिब्रिटी ट्रैवल : 3 शहर हैं इस एक देश की राजधानी, सबसे ज्यादा सेलिब्रेटीज यहां मनाते हैं छुट्टियां

अक्षय कुमार, टिंवकल खन्ना, विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर, जैसे सितारे साउथ अफ्रीका जा चुके हैं.

By Pratima JaiswalEdited By: Publish:Fri, 19 Jan 2018 01:26 PM (IST) Updated:Tue, 30 Jan 2018 01:12 PM (IST)
सेलिब्रिटी ट्रैवल : 3 शहर हैं इस एक देश की राजधानी, सबसे ज्यादा सेलिब्रेटीज यहां मनाते हैं छुट्टियां
सेलिब्रिटी ट्रैवल : 3 शहर हैं इस एक देश की राजधानी, सबसे ज्यादा सेलिब्रेटीज यहां मनाते हैं छुट्टियां

आपने क्रिकेट मैच या फिल्मों में साउथ अफ्रीका की खूबसूरती देखी होगी. अगर आप कभी साउथ अफ्रीका नहीं गए हैं, तो आप यहां एक बार जरूर वेकेंशन प्लान करें, आपको यहां अपनी छुट्टियां दिलचस्प मनाने के लिए सबकुछ मिलेगा. ज्यादातर बॉलीवुड सितारे साउथ अफ्रीका में अपनी छुट्टियां बिता चुके हैं. यानि बॉलीवुड के कई सितारों की साउथ अफ्रीका फेवरेट डेस्टिनेशन है. अक्षय कुमार, टिंवकल खन्ना, विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर, सैफ अली खान और आलिया जैसे सितारे साउथ अफ्रीका जा चुके हैं. आइए, जानते हैं आखिर यहां क्या है खास. 

3 राजधानियों वाला देश 

साउथ अफ्रीका को घने जंगलों, ट्राइब्स और अनोखी परंपराओं के लिए जाना जाता है. इस देश की एक नहीं बल्कि तीन-तीन राजधानियां हैं. 

इनमें केपटाउन, प्रेटोरिया और ब्लोएमफोन्टेन शामिल हैं. इसके साथ ही इसे 11 ऑफिशियल भाषाएं होने के चलते रेनबे नेशन के नाम से भी जाना जाता है. 

केपटाउन में मिलेगा सुकून 

केपटाउन में यूरोपीय और अफ्रीकी आबादी दोनों है. विश्व के बेहद खूबसूरत माने जाने वाले शहर केपटाउन की शान निराली है. यहां तक कि कुछ पल गुजारने वाले पर्यटक भी यहां के ऊंचे पर्वतों, मनोरम समुद्री किनारों और अनूठे शहर की सैकड़ों तस्वीरें आपने मन में बसा ले जाते हैं. दक्षिण अफ्रीका के इस सबसे पुराने शहर की पहचान हैं. यहां का ऊंचा और चपटा टेबिल माउंट अंगूर के बगीचे और समुद्री तट बहुत ही खूबसूरत माने जाते हैं. 

केपटाउन प्रियंका चोपड़ा और आलिया को बेहद पसंद है. 

 

लोकल ट्रिस्टी म्यूजियम 

अफ्रीका आर्ट सेंटर’ में अपने बेहतरीन नमूनों के लिए बेहद मशहूर है. सिटी सेंटर के पश्चिम में स्थित इंडियन एरिया दक्षिण अफ्रीका का व्यस्त एवं व्यावसायिक क्षेत्र है. विक्टोरिया स्ट्रीट मार्केट यहां का प्रमुख बाजार है. यहां सबसे बड़ी मस्जिद जुमा मस्जिद भी है और दक्षिण अफ्रीका का सबसे पुराना और विशाल अलायम हिंदू मंदिर भी. ये जगह दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को बेहद पसंद है. 

जोहांसबर्ग

‘द सिटी ऑफ गोल्ड’ के नाम से प्रसिद्ध यह शहर दक्षिण अफ्रीका का सबसे विशाल शहर है. यदि आप दक्षिण अफ्रीका को गहराई से समझना चाहते हैं, तो जोहांसबर्ग जरूर घूमें. स्वेटो इस शहर का मुख्य इलाका है. यहां बहुत सारे डाक बंगले हैं. अक्षय कुमार और टिंवकल को ये जगह बहुत पसंद है. 

पोर्ट सेंट जॉन्स

एक छोटा-सा शांत शहर, जहां कलाकारों और शिल्पकारों के कई स्टूडियो, रंगशालाएं और कार्यशालाएं हैं. इसे देख ऐसा लगता है मानो आप दक्षिण अफ्रीका के किसी गांव में खड़े हो. इस जगह पर सैफ अली खान और करीना कपूर कई बार आ चुके हैं. 

कैसे पहुंचे 

आप इंटरनेशनल फ्लाइट लेकर जोहांसबर्गब एयरपोर्ट या लंसेरिया एयरपोर्ट पहुंच सकते हैं. 

घूमने के लिए बेस्ट टाइम : आपको यहां नवम्बर से मार्च के महीने में घूम सकते हैं. इस दौरान यहां का मौसम खुशनुमा रहता है. 

chat bot
आपका साथी