करना चाहते हैं ब्रह्मांड का दीदार, तो देश में स्थित इन तारामंडलों की जरूर करें सैर

बिरला तारामंडल एशिया का सबसे बड़ा तारामंडल है। वहीं दुनियाभर में इस तारामंडल को दूसरा स्थान प्राप्त है। यह भारत में प्रमुख तारामंडलों में से एक है। वृताकार में खड़ा यह भवन बौद्ध स्तूप समान है। भारत में तीन बिरला तारामंडल हैं। दूसरा चेन्नई और तीसरा हैदराबाद में स्थित है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 02:14 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 02:14 PM (IST)
करना चाहते हैं ब्रह्मांड का दीदार, तो देश में स्थित इन तारामंडलों की जरूर करें सैर
माया नगरी मुंबई अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोना महामारी दूसरी लहर के बीच संक्रमितों की संख्या कमी के चलते देश के कई राज्यों में अनलॉक प्रक्रिया शुरू हो गई है। कई राज्यों में लॉकडाउन समाप्त कर दिया गया है, लेकिन नाईट कर्फ्यू जारी है। वहीं, कई राज्यों में चरणबद्ध तरीके से अनलॉक प्रक्रिया शुरू की गई है। इससे पर्यटकों के दिल में उम्मीद जाग उठी है कि पर्टयन स्थलों को भी खोल दिया जाएगा। ख़बरों की मानें तो स्थिति सामान्य होने पर पर्यटन स्थलों को पूरी तरह से खोल दिया जाएगा। हालांकि, पर्यटकों को आवश्यक सावधानियां बरतनी होगी। साथ ही गृह मंत्रालय और राज्य सरकार द्वारा जारी नियमों का पालन करना होगा। अगर आप भी लॉकडाउन हटने के बाद घूमने-फिरने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो देश के इन 5 शहरों की यात्रा कर सकते हैं। यहां आप तारामंडल विजिट कर ब्रह्मांड का भी दीदार कर सकते हैं। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

बिरला तारामंडल, कोलकाता

यह एशिया का सबसे बड़ा तारामंडल है। वहीं, दुनियाभर में इस तारामंडल को दूसरा स्थान प्राप्त है। यह भारत में प्रमुख तारामंडलों में से एक है। वृताकार में खड़ा यह भवन बौद्ध स्तूप समान है। भारत में तीन बिरला तारामंडल हैं। दूसरा चेन्नई और तीसरा हैदराबाद में स्थित है। चेन्नई स्थित बिरला तारामंडल भारत में पहला 360 डिग्री स्काई थिएटर है। इस तारामंडल में शो के जरिए आप ब्रह्मांड का दीदार कर सकते हैं। इसके अलावा, एक खगोल विज्ञान गैलरी और प्रयोगशाला भी है।

नेहरू तारामंडल, मुंबई

माया नगरी मुंबई अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। साथ ही मुंबई में नेहरू तारामंडल है। पर्यटकों के लिए यह आकर्षण का केंद्र है। नेहरू तारामंडल मुंबई के वर्ली में स्थित है। यह तारामंडल खगोलीय शिक्षा और मनोरंजन के लिए जाना जाता है।

अहमदाबाद तारामंडल

गुजरात विज्ञान सिटी में यह तारामंडल स्थित है। इस तारामंडल में आप न केवल ब्रह्मांड, बल्कि पृथ्वी ग्रह का भी शो के जरिए नजदीक से दीदार कर सकते हैं। साथ ही कई अन्य दिलचस्प खगोलीय पिंड भी हैं।

गुवाहाटी तारामंडल, आसाम

यह तारामंडल बेहद अद्भुत और खास है। तारामंडल में सेमिनार और प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाता है। इस तारामंडल की सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि इसमें एकअद्वितीय प्रक्षेपण प्रणाली है जो अपनी तरह की अनूठी है।

chat bot
आपका साथी