Happy Diwali 2021: साल 2021 में दोस्तों के साथ इन जगहों पर मनाएं दिवाली

अगर आप शोर शराबे से ऊब चुके हैं और शांतिप्रिय जगह की तलाश में हैं तो कसौली परफेक्ट जगह है। खासकर दिवाली के मौके पर घूमने और हॉलिडे सेलिब्रेशन के लिए कसौली बेस्ट जगह है। कसौली एक हिल स्टेशन है जो हिमाचल प्रदेश में स्थित है।

By Pravin KumarEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 09:37 AM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 10:42 AM (IST)
Happy Diwali 2021: साल 2021 में दोस्तों के साथ इन जगहों पर मनाएं दिवाली
डलहौजी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क।  इस साल दिवाली का त्योहार 4 नवंबर को है। यह हर साल कार्तिक महीने में अमावस्या के दिन मनाई जाती है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। मां की उपासना निष्ठापूर्वक करने से समस्त दुखों का अंत होता है। ऐसी मान्यता है कि देवी मां लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है। इस मौके पर लोग देशभर की लक्ष्मी नारायण मंदिर में भगवान श्रीहरि विष्णु और मां लक्ष्मी के दर्शन कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। साथ ही हॉलिडे मनाने आसपास की जगहों पर जाते हैं। अगर आप भी दिवाली के मौके पर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो दिल्ली के आसपास इन जगहों की सैर जरूर करें-

कसौली जाएं

अगर आप शोर शराबे से ऊब चुके हैं और शांतिप्रिय जगह की तलाश में हैं, तो कसौली परफेक्ट जगह है। खासकर दिवाली के मौके पर घूमने और हॉलिडे सेलिब्रेशन के लिए कसौली बेस्ट जगह है। कसौली एक हिल स्टेशन है, जो हिमाचल प्रदेश में स्थित है। इस हिल स्टेशन का निर्माण साल 1942 में किया गया था। कसौली शिमला से महज 77 किलोमीटर दूर है। दिवाली को यादगार बनाने के लिए आप कसौली की सैर कर सकते हैं।

नीमराना जाएं

नीमराना वास्तुकला का अनुपम उदाहरण है। यह खूबसूरत जगह दिल्ली से महज 127 किलमीटर की दूरी पर नीमराना है। इसके लिए आप एकदिवसीय टूर पर भी नीमराना जा सकते हैं। इस अनुपम जगह का निर्माण चौहान के वंशजों द्वारा किया गया है। नीमराना में बाबा खेतानाथ आश्रम गार्डन, नीमराना फोर्ट पैलेस आदि आकर्षण के केंद्र है। इसके अलावा, आप फ्लाइंग फॉक्स का भी आनंद उठा सकते हैं। दिवाली के मौके पर नीमराना घूमने के लिए परफेक्ट जगह है।

डलहौजी की सैर करें

डलहौजी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। हर साल काफी संख्या में पर्यटक डलहौजी आते हैं। यह खूबसूरत हिमचाल प्रदेश के चंबा जिले में स्थित है। इतिहसकारों की मानें तो साल 1854 में डलहौजी शहर को अंग्रेजों से बसाया है। खूबसूरत वादियों के अलावा डलहौजी में चंबा और पांगी घाटी हैं। इसके लिए आप दिवाली के मौके पर अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए डलहौजी की सैर कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी