व‌र्ल्ड ट्रेवल मार्ट में ओडिशा टूरिज्म को मिला बेहतर रेस्पांस

कटक। ओडिशा ट्यूरिज्म को बढ़ावा दिए जाने के उदेश्य से पिछले दिनों राज्य ने लंदन में हुए व‌र्ल्ड ट्रेवल मार्ट 2013 में भाग लिया। इसमें राज्य को बेहतर रेस्पांस भी मिला। इस मार्ट का आयोजन 4-7 नवंबर तक किया गया था। दुनिया भर में सैलानियों को लुभाने के मकसद से लगाया गए इस मेले में ओडिशा इस बार अपनी दो थीम लेकर बाजार में

By Edited By: Publish:Sat, 16 Nov 2013 10:55 AM (IST) Updated:Mon, 30 Mar 2015 06:40 PM (IST)
व‌र्ल्ड ट्रेवल मार्ट में ओडिशा टूरिज्म को मिला बेहतर रेस्पांस
व‌र्ल्ड ट्रेवल मार्ट में ओडिशा टूरिज्म को मिला बेहतर रेस्पांस

कटक। ओडिशा ट्यूरिज्म को बढ़ावा दिए जाने के उदेश्य से पिछले दिनों राज्य ने लंदन में हुए व‌र्ल्ड ट्रेवल मार्ट 2013 में भाग लिया। इसमें राज्य को बेहतर रेस्पांस भी मिला। इस मार्ट का आयोजन 4-7 नवंबर तक किया गया था। दुनिया भर में सैलानियों को लुभाने के मकसद से लगाया गए इस मेले में ओडिशा इस बार अपनी दो थीम लेकर बाजार में उतरा था। पहली थीम थी ओडिशा की प्रसिद्ध खूबसूरत चिल्का लेक, जहां गर्मियों में सैलानियों की भीड़ उमड़ती है तो दूसरी थीम थी भगवान बुद्ध। इन दोनों ही थीम पर अधिकारियों को लंदन में सैलानियों और विभिन्न कंपनियों को लुभाने का पूरा मौका मिला।
इस दौरान बिजनेस टू बिजनेस [बीटूबी] के तहत ओडिशा ट्यूरिज्म के अधिकारियों की अन्य अधिकारियों के साथ कई बैठक हुई। ओडिशा को पूरी उम्मीद है कि इस मेले में हिस्सा लेने का उन्हें पूरा फायदा भी मिलेगा। डब्ल्यूटीएम में मिली सफलता से उत्साहित अब स्टेट ट्यूरिज्म डिपार्टमेंट अगले वर्ष मार्च में बर्लिन में आयोजित आईटीबी में हिस्सा लेने पर विचार कर रहा है।

chat bot
आपका साथी