यूरोप के इन दर्शनीय देशों में लॉकडाउन हटाने की तैयारी, जानें-किन क्षेत्रों को मिलेगी छूट

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने लॉकडाउन हटाने के लिए 6 सूत्रीय शर्तें रखी हैं जिन्हें पूरा करने वाला देश लॉकडाउन हटा सकता है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Tue, 28 Apr 2020 07:28 PM (IST) Updated:Tue, 28 Apr 2020 07:28 PM (IST)
यूरोप के इन दर्शनीय देशों में लॉकडाउन हटाने की तैयारी, जानें-किन क्षेत्रों को मिलेगी छूट
यूरोप के इन दर्शनीय देशों में लॉकडाउन हटाने की तैयारी, जानें-किन क्षेत्रों को मिलेगी छूट

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोना वायरस महामारी से देश और दुनिया के दर्जनों देशों में लॉकडाउन की स्थिति है। इस स्थिति से निपटने के लिए सभी देश पर्याप्त कदम उठा रहे हैं। वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने लॉकडाउन हटाने के लिए 6 सूत्रीय शर्तें रखी हैं, जिन्हें पूरा करने वाला देश लॉकडाउन हटा सकता है। इस मद्देनजर विश्व के कई देशों ने लॉकडाउन में ढील देने अथवा हटाने का निर्णय लिया है। खासकर यूरोप के कई देशों में लॉकडाउन हटाने की कवायद शुरू हो गई है, जिनमें जर्मनी, फ्रांस और पोलैंड आदि देश हैं। आइए जानते हैं कि यूरोप में लॉकडाउन में किस तरह ढील दी जा रही है और किन-किन देशों में लॉकडाउन हटाया जा रहा है-

-  जर्मनी में एंजेला मर्केल की सरकार ने छोटे स्टोर्स को ओपन करने के आदेश दिए हैं। इसके लिए छोटे स्टोर्स की एरिया 800 स्कवायर मीटर से अधिक न हो। इस आदेश से छोटे-मोटे कारोबारियों को कारोबार चलाने का रास्ता खुल गया है। वहीं, बड़े-बड़े मॉल्स, जिम्स, रेस्त्रां और होटल-बार्स को खोलने की अनुमति नहीं दी गई है। ऐसा कहा जाता है कि जर्मनी में संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में कमी आई है। इस परिणाम को देखते हुए लॉकडाउन में ढील दी गई है।

-फ्रांस में भी आने वाले सप्ताह में लॉकडाउन हटाने की योजना है। ख़बरों के अनुसार, 11 मई से फ्रांस में लॉकडाउन हटाया जा सकता है। हालांकि, इसकी संभावना कम है कि लॉक डाउन हटने के बाद आम जनजीवन सामान्य हो पाएगी।

-चेक रिपब्लिक में भी व्यापार को बढ़ावा देने और अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए जल्द ही बाजारों को खोला जाएगा।-पोलैंड में भी पार्क और जंगलों को जल्द ही खोले जाने की पूरी संभावना है।

-ऑस्ट्रिया ने पहले से ही छोटे-छोटे दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी है। जबकि बड़े दुकानों, शॉपिंग सेंटर्स, माल्स, सिनेमा हॉल को 1 मई से खोले जाने की घोषणा की है।

-डेनमार्क में प्राथमिक स्कूलों को जल्द ही खोला जा सकता है।

-बुल्गारिया भी लॉकडाउन हटाने की तयारी में है। खासकर खेती के लिए किसानों  के बाजारों को जल्द ही खोल दिया जाएगा।

-स्पेन सरकार ने लॉकडाउन हटाने की अनुमति नहीं दी है और देश में लॉक डाउन जारी रहेगा। आपको बता दें कि स्पेन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 20 हजार से अधिक हो चुकी है।

chat bot
आपका साथी