Covid-19 Travel Rules: मुंबई से चेन्नई जा रहे यात्रियों के लिए जारी हुए नए नियम, उड़ाने होंगी प्रभावित!

Covid-19 Travel Rules महाराष्ट्र से आ रहे यात्रियों के लिए नई गाइडलाइन्स जारी की गई हैं जिसके अनुसार उन्हें सात दिनों के लिए आइसोलेशन में रहना होगा। इस वजह से मुंबई और चेन्नई के बीच का एयर ट्रैफिक प्रभावित हुआ है। यह शहर से तीसरा सबसे व्यस्त मार्ग है।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 04:04 PM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 04:04 PM (IST)
Covid-19 Travel Rules: मुंबई से चेन्नई जा रहे यात्रियों के लिए जारी हुए नए नियम, उड़ाने होंगी प्रभावित!
मुंबई से चेन्नई जा रहे यात्रियों के लिए जारी हुए नए नियम, उड़ाने होंगी प्रभावित!

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Covid-19 Travel Rules: हाल ही में, तमिलनाडु राज्य सरकार ने पूरे राज्य में लॉकडाउन को 31 मार्च तक बढ़ा दिया है। साथ ही केंद्र द्वारा जारी की गई गाइडलाइन्स को जारी भी कर दिया है। आदेश के अनुसार, ज़िला प्रशासन को कोविड-19 के प्रसार को थामने के लिए कड़े कदम उठाने होंगे।

इसके अलावा, महाराष्ट्र से आ रहे यात्रियों के लिए नई गाइडलाइन्स जारी की गई हैं, जिसके अनुसार उन्हें सात दिनों के लिए आइसोलेशन में रहना होगा। इस वजह से मुंबई और चेन्नई के बीच का एयर ट्रैफिक प्रभावित हुआ है। यह शहर से तीसरा सबसे व्यस्त मार्ग है।

तमिलनाडु ने घोषणा की है कि मुंबई से आने वाले यात्रियों को सात दिनों के लिए आइसोलेशन से गुज़रना होगा। इसी तरह, जो लोग मुंबई से कर्नाटक, दिल्ली और पश्चिम बंगाल पहुंच रहे हैं, उन्हें कोविड-19 का नेगेटिव टेस्ट दिखाना होगा। वर्तमान नियमों और गाइडलाइन्स का उल्लेख करते हुए, एक एयरलाइन अधिकारी ने कहा कि संभावना है कि यात्रियों की संख्या में गिरावट होगी, क्योंकि जो लोग चेन्नई घूमने जाना चाहते है, वे क्वारेंटाइन नियमों की वजह से अब वहां नहीं जाएंगे। 

हालांकि, अभी तक बड़े पैमाने पर टिकट कैंसल नहीं किए गए हैं। मुंबई-चेन्नई-मुंबई सेक्टर में लगभग 12 उड़ानें संचालित होती हैं, जो एयरलाइंस के लिए उच्च आय वाले क्षेत्रों में से एक है। इसके अलावा, चेन्नई-मुंबई मार्ग भी शीर्ष मार्गों में से एक था, क्योंकि कई अंतरराष्ट्रीय यात्री मुंबई से उड़ान भरते थे।

फेडरेशन ऑफ इंडिया (TAFI) के एक अधिकारी ने कहा कि क्वारेंटाइन नियम यात्रा क्षेत्र को प्रभावित करेंगे, क्योंकि अब यात्रियों के बीच डर भी बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि हालांकि ट्रांसिट यात्रियों के लिए कोई प्रतिबंध नहीं है, लेकिन फिर भी जो लोग मुंबई के ज़रिए विदेश यात्रा कर रहे थे, अब वे अपना टिकट दिल्ली से करवाना चाह रहे हैं। 

हालांकि, अधिकारी इस बात पर ज़ोर दे रहे हैं कि यह नियम महाराष्ट्र में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए किए हैं, इसलिए उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ये प्रतिबंध हट जाएंगे और लोग आराम से यात्रा कर सकेंगे।

chat bot
आपका साथी