भारत में है एशिया के सबसे खूबसूरत बीच, 13 बीचेज को मिलेगा ‘ब्लू फ्लैग’ का दर्जा

एशिया में अभी एक भी ‘ब्लू फ्लैग बीच’ नहीं है।

By Pratima JaiswalEdited By: Publish:Tue, 05 Jun 2018 05:02 PM (IST) Updated:Tue, 05 Jun 2018 05:02 PM (IST)
भारत में है एशिया के सबसे खूबसूरत बीच, 13 बीचेज को मिलेगा ‘ब्लू फ्लैग’ का दर्जा
भारत में है एशिया के सबसे खूबसूरत बीच, 13 बीचेज को मिलेगा ‘ब्लू फ्लैग’ का दर्जा

क्या आप कभी भारत के किसी बीच पर घूमने गए हैं? अगर नहीं, तो घूम आइए क्योंकि भारत के बीच एशिया के सबसे खूबसूरत बीच में से एक माने जा चुके हैं। इको फ्रेंडली, साफ-सुथरे और अंतरराष्ट्रीय मानकों पर आधारित पर्यटन सुविधाओं से युक्त भारत के 13 बीचेज को जल्द ही ‘ब्लू फ्लैग बीच’ का दर्जा जल्द मिलेगा।

ओडिशा, महाराष्ट्र और अन्य तटीय राज्यों के ये बीच न सिर्फ भारत में बल्कि पूरे एशिया में ब्लू फ्लैग बीच का दर्जा पाने वाले पहले समुद्र तट होंगे। समुद्र तटीय क्षेत्रों के प्रबंधन के क्षेत्र में पर्यावरण मंत्रालय के अंडर काम करने वाली संस्था ‘सोसाइटी फॉर इंटीग्रेटिड कोस्टल मैनेजमेंट’ (SICM) की देखरेख में भारत के समुद्र तटों को ब्लू फ्लैग मानकों के मुताबिक विकसित किया जा रहा है।

इन बीच को मिल सकता है ब्लू फ्लैग का तमगा 

उड़ीसा में कोणार्क तट पर चंद्रभागा बीच 

महाराष्ट्र का अरावले, चिवला और भोगवे बीच 

पुद्दुचेरी, गोवा, दमन दीव, लक्षद्वीप और अंडमान निकोबार से एक-एक बीच

2001 से दक्षिण अफ्रीका से चली मुहिम 

एशिया में अभी एक भी ‘ब्लू फ्लैग बीच’ नहीं है। ब्लू फ्लैग बीच के मानकों का निर्धारण डेनमार्क के कोपनहेगन स्थित फांउडेशन फॉर इन्वाइरनमेंट एजुकेशन (FEE) द्वारा 1985 में किया गया था। समुद्र तटों को पर्यावरण हितैषी बनाने के लिए चार क्षेत्रों में 33 मानकों वाले ब्लू फ्लैग कार्यक्रम को फ्रांस के पेरिस से शुरू कर 2 साल के भीतर समूचे यूरोप में लगभग सभी समुद्र तटों को इस तमगे से लैस कर दिया गया। यह मुहिम साल 2001 में यूरोप के बाहर दक्षिण अफ्रीका पहुंची। अब धीरे-धीरे भारत में इस तरह की मुहिम चल रही है।

chat bot
आपका साथी