World Kidney Day 2022: जानें किस मकसद के साथ हुई थी इस दिन की शुरुआत साथ ही इस साल की थीम

World Kidney Day 2022 किडनी का काम शरीर में मौजूद अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालना होता है जिनकी मौजूदगी कई बीमारियों को जन्म दे सकती है। यही बात लोगों को पहुंचाने के मकसद से किडनी डे की शुरूआत की गई थी। जानेंगे इससे जुड़ी अन्य जरूरी बातें।

By Priyanka SinghEdited By: Publish:Thu, 10 Mar 2022 07:30 AM (IST) Updated:Thu, 10 Mar 2022 09:20 AM (IST)
World Kidney Day 2022: जानें किस मकसद के साथ हुई थी इस दिन की शुरुआत साथ ही इस साल की थीम
World Kidney Day 2022 के शुरुआत का उद्देश्य और इतिहास

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्कI World Kidney Day 2022: पेट के पीछे और पसलियों के नीचे दाएं और बाएं साइड में हमारी किडनियां स्थित होती हैं जो देखने में बिल्कुल राजमे की तरह होती हैं। मानव शरीर में फिल्टर का काम करने वाली किडनियों के प्रति जागरूकता को बढ़ाने के मकसद से साल 2006 में किडनी डे मनाने की शुरुआत की गई थी। जिसके बाद से हर साल एक थीम के साथ इस दिन को दुनियाभर में मनाया जाता है। वर्ल्ड किडनी डे मार्च के दूसरे वृहस्पतिवार को मनाया जाता है।

भारत में हर साल तकरीबन 2 लाख लोगों किडनी से जुड़ी बीमारियों का शिकार होते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि शुरुआती स्टेज में इस बीमारी का पता ही नहीं लगता। दोनों किडनियों के 60 प्रतिशत डैमेज हो जाने के बाद शरीर पर इसके लक्षण नजर आने शुरू होते हैं। भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में किडनी से प्रभावित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। तो किडनी से जुड़ी समस्याओं से बचाव के लिए नियमित रूप से जांच और एक हेल्दी लाइफस्टाइल बेहद जरूरी है। 

वर्ल्ड किडनी डे का इतिहास

साल 2006 में 66 देशों ने एक साथ विश्व किडनी दिवस को मनाया था। दो सालों के भीत ही 66 देशों की संख्या बढ़कर 88 हो गई। WKD इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ नेफ्रोलॉजी (ISN) और इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ किडनी फाउंडेशन (IFKF) की एक संयुक्त पहल है। जिसका मकसद किडनी की स्थितियों के बारे में जागरूकता को बढ़ाना था, हालांकि कई तरह की किडनी से जुड़ी बीमारियों का उपचार संभव है। 

वर्ल्ड किडनी डे 2022 की थीम

वर्ल्ड किडनी डे हर साल एक थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल वर्ल्ड किडनी डे 2022 की थीम है 'किडनी हेल्थ फॉर ऑल' मतलब गुर्दे का स्वास्थ्य जरूरी है।

वर्ल्ड किडनी डे का उद्देश्य

विश्व किडनी दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के जरिए लोगों को किडनी से जुड़ी बीमारियां और उसे हेल्दी रखने के तौर-तरीकों और खानपान के बारे में बताया जाता है। जिससे तेजी से बढ़ती इस समस्या को रोका जा सके। शहरी इलाकों में तो लोग इसे लेकर थोड़े जागरूक हैं लेकिन ग्रामीण इलाकों में किडनी हेल्थ को लेकर जागरूकता फैलाना इस दिवस को मनाने का खास मकसद होता है

Pic credit- freepik 

chat bot
आपका साथी