World Cotton Day 2022: किस उद्देश्य के साथ हुई थी कॉटन दिवस मनाने की शुरुआत, जानें यहां

World Cotton Day 2022 हर साल 7 अक्टूबर का दिन विश्व कपास दिवस के रूप में मनाया जाता है जिसका उद्देश्य कपास क्षेत्र को बढ़ावा देना उसमें रोजगार के अवसर प्रदान करना है। तो कैसे हुई थी इस दिन को मनाने की शुरुआत जानें यहां।

By Priyanka SinghEdited By: Publish:Fri, 07 Oct 2022 08:41 AM (IST) Updated:Fri, 07 Oct 2022 08:41 AM (IST)
World Cotton Day 2022: किस उद्देश्य के साथ हुई थी कॉटन दिवस मनाने की शुरुआत, जानें यहां
World Cotton Day 2022: कपास दिवस का इतिहास, महत्व व उद्देश्य

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Cotton Day 2022: अक्टूबर की 7 तारीख का दिन दुनियाभर में कपास दिवस के रूप में मनाया जाता है। विश्व कपास दिवस मनाने का खास उद्देश्य कपास उत्पादन से जुड़ी चुनौतियों को सामने लाना, प्रोडक्शन की नई तकनीकों को डेवलप करना और इसे बढ़ावा देना है। भारत में तो ज्यादातर लोग कपास से बनाए जाने वाले कपड़े ही पहनते हैं। जो आरामदायक होने के साथ ही सांस लेने योग्य और टिकाऊ भी होते है। आज के समय में बहुत ही बड़े लेवल पर कॉटन का उत्पादन होता है, क्योंकि कॉटन फाइबर का इस्तेमाल कपड़ों में ही नहीं, बल्कि और भी कई जगह पर होता है। तो कैसे हुई थी इस दिन को मनाने की शुरुआत? क्या है इसका महत्व, जानेंगे ये सभी चीज़ें इस लेख में... 

विश्व कपास दिवस (World Cotton Day) का इतिहास

सबसे पहला कपास दिवस 07 अक्टूबर, 2019 को मनाया गया था। जिसकी पहल बेनिन, बुर्किना फासो, चाड और माली इन चार देशों ने की थी। इन्होंने साल 2019 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में विश्व कपास दिवस की स्थापना का आधिकारिक प्रस्ताव दिया था। साल 2019 के बाद से हर साल यह दिन सेलिब्रेट किया जाने लगा। 

विश्व कपास दिवस का महत्व

रोटी, मकान की तरह कपड़ा भले ही जरूरी ऑवश्यकताओं में से एक है लेकिन फिर भी कॉटन इंडस्ट्री को उस तरह का महत्व नहीं दिया मिल रहा जिस तरह उसे मिलना चाहिए। कॉटन उद्योग महज कपड़े बनाने का ही काम नहीं करता बल्कि कई लोगों के रोजगार का भी बहुत बड़ा जरिया है। तो कॉटन का महत्व बताना ही इस दिवस को मनाने का खास उद्देश्य है।

वर्ल्ड कॉटन डे का उद्देश्य

वर्ल्ड कॉटन डे का उद्देश्य कपास उत्पादन के लिए सभी जरूरी बदलाव करना, कपास प्रोडक्शन की तकनीकों के विकास को बढ़ावा देना, इस काम से जुड़े सभी लोगों को एक साथ जोड़े रखना और ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर प्रदान करना है। 

Pic credit- freepik

chat bot
आपका साथी