First Thing To Do In The Morning: कैसे गुज़ारना चाहिए सुबह का पहला घंटा?

First Thing To Do In The Morning अगर आपको लगता है कि रोज़ सुबह उठने से पहले फोन पर अप्डेट्स तस्वीरें या वीडियो देखने से आप रिफ्रेश फील करते हैं तो ज़रा दोबारा सोचिए।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 04:04 PM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 08:47 AM (IST)
First Thing To Do In The Morning: कैसे गुज़ारना चाहिए सुबह का पहला घंटा?
First Thing To Do In The Morning: कैसे गुज़ारना चाहिए सुबह का पहला घंटा?

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। What Is The First Thing You Do In The Morning?: आपका रोज़ सुबह उठकर सबसे पहले क्या करते हैं? क्या अलार्म क्लॉक बचते ही आप दुखी हो जाते हैं और कई बार उसे बंद करके सो जाते हैं या फिर बिस्तर से उठने से पहले इंस्टाग्राम और फेसबुक देखते हैं? अगर आप भी यही करते हैं तो आपको भी की बार ऐसा लगता होगा कि कितना वक्त ज़ाया हो रहा है?    

अगर ऐसा आप रोज़ाना करते हैं तो हमारे पास आपके लिए एक बुरी खबर है। अगर आपको लगता है कि रोज़ सुबह उठने से पहले फोन पर अप्डेट्स, तस्वीरें या वीडियो देखने से आप रिफ्रेश फील करते हैं तो ज़रा दोबारा सोचिए। हम में से ज़्यादातर लोग न चाहते हुए भी सुबह के कुछ घंटों में नाकात्मक काम करते हैं। ऐसी आदत से न सिर्फ हमारी सेहत पर असर पड़ रहा है बल्कि इससे हमारी मानसिक सेहत पर भी काफी नाकात्मक असर पड़ता है। आप सुबह उठते ही जो करते हैं वह आगे के दिन के लिए एक टोन सेट कर देता है।

हम आज आपको बता रहे हैं सुबह उठते ही मोबाइल देखने के कुछ नुकसान और इस आदत को कैसा बदला जा सकता है।

सुबह उठते ही मोबाइल या टैब देखना बंद करें

हम क्या देखते हैं, पढ़ते हैं या सुनते हैं इस पर हमारा मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य निर्भर करता है। इंटरनेट की बदौलत हाल ही के कुछ सालों में हमारे लिए पढ़ने की सामग्री आसानी से उपलब्ध है, जिसकी वजह से लोगों ने ज़रूरत से ज़्यादा पढ़ने लगे हैं। जो बेहद ग़लत है और बिल्कुल भी गुणात्मक नहीं है।

दुनिया भर की खबरों से लकेर, गाने, कॉमेडी या फिर सीरीयल्स हो, हमें इस बात का ख्याल रखना ज़रूरी है कि हम क्या देख रहे हैं। इसलिए, अपनी जीवन शैली में कुछ भी करने की सोचने से पहले सचेत रहने सख्त ज़रूरत है। अगर आप आक्रामकता या आलोचना देखते हैं, तो यह आपकी व्यक्तित्व में साफ नज़र आएगा। 

जीवनशैली में ऐसे करें सकारात्मक बदलाव

1. सुबह सबसे पहले ये काम करें कि फोन से दूर रहें। यह एक ऐसी आदत है जिसके ज़्यादातर लोग शिकार हैं। 

2. सुबह का समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस वक्त आपको कुछ अच्छा करना चाहिए।

3. 'मैं वहीं बनूंगा/बनूंगी जो मैं देखुंगी'- इस मंत्र को याद कर लें।

4. खुश रहने के लिए, आपको सम्मानजनक और मददगार चीज़ों को ग्रहण करना होगा।

5. उद्देश्य सिर्फ सकारात्मकता का स्वागत करना है, इससे हमारे मन को शक्ति मिलेगी।  

6. रोज़ाना सबसे पहले एक घंटा अपने शरीर और दिमाग़ को दें। एक्सरसाइज़ और ध्यान करें।

7. अगर आप इन चीज़ों को फोलो करेंगे तो आप अगले 23 घंटों के लिए तैयार हो जाएंगे और आपका दिन सही तरीके से गुज़रेगा। 

8. ऐसा करने के बाद आपको खुशियों के लिए मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। खुशियां खुद आपको पास ही रहेंगी।

chat bot
आपका साथी