ज्‍यादा चीनी से अच्‍छा है खाएं ये मीठी चीजें, बनी रहेगी सेहत

चीनी के फायदे कम नुकसान ज्‍यादा हैं, इसकी बजाय अगर आप इन मीठी चीजों का सेवन कर सकते हैं।

By Pratibha Kumari Edited By: Publish:Fri, 20 Jan 2017 01:10 PM (IST) Updated:Sun, 22 Jan 2017 02:14 PM (IST)
ज्‍यादा चीनी से अच्‍छा है खाएं ये मीठी चीजें, बनी रहेगी सेहत
ज्‍यादा चीनी से अच्‍छा है खाएं ये मीठी चीजें, बनी रहेगी सेहत

शक्कर, चीनी या शुगर कार्बोहाइड्रेट्स युक्त खाद्य पदार्थ है, जो हमें विभिन्न मीठे खाद्य पदार्थों से भी प्राप्त होती है। अधिकांश शक्कर गन्ने के रस से मिलती है। शक्कर का प्रयोग एक प्रिजरवेटिव के रूप में भी किया जाता है। शक्कर से तुरंत ऊर्जा प्राप्त होती है। यह शरीर के लिए आवश्यक है, परंतु शक्कर के अधिक सेवन से सेहत पर खराब असर पड़ता है।


प्रतिकूल प्रभाव: शक्कर के ज्यादा सेवन से कुछ समस्याएं भी उत्पन्न हो जाती हैं। जैसे शक्कर के सेवन से मोटापे का खतरा अधिक बढ़ जाता है।
- चीनी में विटामिन, प्रोटीन, खनिज लवण आदि पोषक तत्व नहीं होते।
- शक्कर के अधिक सेवन से हाजमे पर बुरा प्रभाव पड़ता है, जिससे कब्ज जैसी समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं - मांसपेशियों व सिर में दर्द की शिकायत बढ़ सकती है।
- शुगर के अधिक सेवन से हड्डियों से कैल्शियम निकलकर पेशाब के जरिए शरीर से बाहर निकल जाता है। इस स्थिति में ऑस्टियोपोरोसिस मर्ज होने का खतरा बढ़ जाता है।

शुगर के सटीक विकल्प : शुगर के स्थान पर कुछ अन्य मीठे खाद्य पदार्थों का प्रयोग स्वास्थ्य के लिए हितकर है। जैसे शहद: यह स्वास्थ्य के लिए अत्यंत गुणकारी है। रक्त को साफ करने के अलावा शहद सर्दी, जुकाम, गले की खराश और बुखार में भी लाभप्रद है। इससे ऊर्जा भी प्राप्त होती है। गुड़: गुड़ आयरन का अच्छा सोर्स है। गुड़ के नियमित सेवन से खून की कमी दूर होती है। भोजन का पाचन न होना और कब्ज आदि में गुड़ का सेवन लाभकारी है।

यह भी पढ़ें: मिर्गी से पीड़ित होने के बावजूद महिलाएं बन सकती हैं मां, पर करना होगा ये


सूखे मेवे: सूखे मेवे भी शक्कर के अच्छे स्रोत हैं। इनमें प्रोटीन, फॉस्फोरस, कैल्शियम और मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

प्रस्तुति: विवेक शुक्ला

chat bot
आपका साथी