गर्भावस्था में कभी न खाएं पैरासिटामॉल, बच्चे को ऑटिज्म का खतरा

स्पेन के शोधकर्ताओं ने अपने तरह के पहले अध्ययन में पैरासिटामॉल का संतान पर पडऩे वाले गंभीर प्रतिकूल प्रभावों का पता लगाया है।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Sat, 01 Apr 2017 03:45 PM (IST) Updated:Sat, 01 Apr 2017 04:13 PM (IST)
गर्भावस्था में कभी न खाएं पैरासिटामॉल, बच्चे को ऑटिज्म का खतरा
गर्भावस्था में कभी न खाएं पैरासिटामॉल, बच्चे को ऑटिज्म का खतरा

मैड्रिड। महिलाएं गर्भावस्था के दौरान आमतौर पर पैरासिटामॉल का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन, अब इसके प्रयोग को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। स्पेन के शोधकर्ताओं ने अपने तरह के पहले अध्ययन में पैरासिटामॉल का संतान पर पडऩे वाले गंभीर प्रतिकूल प्रभावों का पता लगाया है। अध्ययन के मुताबिक, गर्भावस्था में इसके सेवन से संतान में आगे चलकर ऑटिज्म की आशंका बढ़ जाती है।

लड़के और लड़कियों पर इसका प्रभाव अलग-अलग होता है। वैज्ञानिकों ने बताया कि पैरासिटामॉल का सेवन करने वाली महिलाओं के संतान में इस बीमारी का खतरा 30 फीसदी तक ज्यादा रहता है।

इसके अलावा, हाइपरएक्टिविटी और आवेग की शिकायत भी रहती है। विशेषज्ञों ने बच्चों के एकऔर पांच साल के होने पर दो बार जांच पड़ताल की थी। गर्भावस्था में आठ महीनों के दौरान पैरासिटामॉल का इस्तेमाल करनी वाली महिलाओं को अध्ययन में शामिल किया गया था।

(प्रेट्र)

chat bot
आपका साथी