New Year 2023: कुछ ही घंटों में होगा नए साल का आगाज, जानें कौन सा देश पहले और कौन आखिर में करेगा स्वागत

पूरी दुनिया नए साल का स्वागत करने के लिए तैयार है। कुछ ही घंटों में 2023 का आगाज होने वाला है। हालांकि कई देशों में अलग-अलग समय के मुताबिक नया साल मनाया जाएगा। तो चलिए जानते हैं कौन सा पहले और कौन आखिर में करेगा नए साल का स्वागत।

By Harshita SaxenaEdited By: Publish:Sat, 31 Dec 2022 01:03 PM (IST) Updated:Sat, 31 Dec 2022 01:03 PM (IST)
New Year 2023: कुछ ही घंटों में होगा नए साल का आगाज, जानें कौन सा देश पहले और कौन आखिर में करेगा स्वागत
इन देशों में पहले और इनमें आखिर में होगा नए साल का स्वागत

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। New Year 2023: कुछ ही घंटों नए साल का आगाज होने वाला है। साल 2022 के आखिरी दिन को धूमधाम से विदा करते हुए लोग नए साल का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। कई जगह लोग 31 दिसंबर की रात 12 बजते ही नए साल का जश्न मनाने लगेंगे। लोग बेसब्री से इस पल का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, नए साल का जश्न दुनिया के सभी देशों में अलग-अलग समय पर होता है। दरअसल, अलग-अलग देशों की घड़ी के मुताबिक कई जगह 12 बजे से पहले तो वहीं कई जगह 12 बजे के बाद नए साल का जश्न शुरू होता है। तो चलिए जानते हैं कौन सा देश सबसे पहले करेगा 2023 का स्वागत और कौन सबसे आखिर में मनाएगा नए साल का जश्न।

सबसे पहले यहां होगी नए साल की शुरुआत

दुनियाभर में नए साल की शुरुआत 31 दिसंबर से 1 जनवरी के बीच की रात में होती है। हालांकि, सभी जगह इसका समय अलग-अलग होता है। यही वजह है कि कई देशों में नए साल के शुरू होने के समय में घंटों का अंतर होता है। बात करें सबसे पहले नए साल का स्वागत करने वाले देश की तो ओशिआनिया (ऑस्ट्रेलिया), टोंगा और समोआ में सबसे पहले नए साल का आगमन होता है। भारतीय समय के मुताबिक इन जगहों पर 31 दिसंबर की शाम 3:30 बजे नया साल शुरू होता है।

सबसे आखिर में यहां मनता है नया साल

वहीं, बात करें एशिआई देशों के तो जापान और दक्षिण कोरिया में सबसे पहले नया साल शुरू होता है। जापान और दक्षिण कोरिया में 31 दिसंबर की रात 8:30 बजे से ही साल का आगमन हो जाता है। आसान भाषा में समझें तो जिस समय भारत में रात के 8:30 बज रहे होते हैं, उस समय इन देशों में 1 जनवरी की सुबह होती है। वहीं, बात करें सबसे आखिर में नया साल मनाने वाले देश की तो यूएस माइनर आउटलाइंग आइलैंड में सबसे आखिर में नया साल मनाया जाता है। भारतीय समय के अनुसार यहां जनवरी की शाम 5:30 बजे नए साल की शुरुआत होती है। वहीं, हमारे देश भारत में सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश में सूर्योदय होता है। इस राज्य की डोंग वैली पर सबसे पहले सूर्य की किरणें पड़ती हैं।

कब से हुई नए साल मनाने की शुरुआत

नया साल मनाने की शुरुआत करीब 4000 साल पहले बेबीलीन नामक जगह पर हुई थी। हालांकि, उस दौरान नए साल का जश्न 1 जनवरी नहीं बल्कि मार्च के महीने से शुरू होता था। लेकिन, बाद में कैलेंडर में हुए बदलाव के बाद 1 जनवरी से नए साल की शुरुआत की गई और सबसे पहले 15 अक्टूबर 1982 में रोमन शासक जूलियस सीजर ने 1 जनवरी को नए साल के रूप में मनाने की शुरुआत की।

Picture Courtesy: Freepik

chat bot
आपका साथी